राम रहीम की अरबों की संपत्ति के है कई दावेदार
गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि उन्हें सजा होने पर उनकी गद्दी कौन संभालेगा। कुछ लोगों का कहना है कि राम रहीम के बाद डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख उनके बेटे जसमीत इंसा को बनाया जाएगा। हालांकि, इसमें भी डेरा का एक नियम आड़े आएगा। वहीं अरबों की संपत्ति पाने की दौड़ में गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत भी शामिल हैं। जो अपने पिता की काफी करीबी मानी जाती हैं।
राम रहीम की तीन बेटियां चरणप्रीत,अमरप्रीत, हनीप्रीत और एक बेटा जसमीत है। सजा होने की स्थिति में डेरा प्रमुख के रूप में जसमीत इंसा का नाम सामने आ रहा है। वो इसलिए क्योंकि सीबीआई ने जब गुरमीत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी उस समय उन्होंने जसमीत इंसा को अपना उत्तराधिकारी बनाने की घोषणा की थी. लेकिन ऐसा होना आसान नहीं है, क्योंकि डेरा के एक नियम के मुताबिक डेरा का अगला प्रमुख मौजूदा प्रमुख के परिवार या खानदान से नहीं हो सकता।
गुरमीत सिंह के बाद फिलहाल गुरु ब्रह्मचारी विपसना को डेरा प्रमुख का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। विपसना डेरा में दूसरे स्थान पर मानी जाती हैं। राम रहीम के बाद उनके पास ही अपनी ओर से चीजों पर फैसला करने का एकमात्र अधिकार है। विपसना के अंडर 250 लोगों की टीम काम करती है। वो डेरा द्वारा संचालित सामाजिक सेवा परियोजनाओं का संचालन भी करती हैं।
विपसना के अलावा मजबूत दावेदार में गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत भी हैं। 35 साल की हनीप्रीत को विपसना के टक्कर में देखा जा रहा है। हनीप्रीत भी गुरु ब्रह्मचारी हैं और पिछले सात सालों से वो राम रहीम के साथ हैं और उनके काफी करीब मानी जाती हैं। अगर डेरा प्रमुख अपनी सहमति देते हैं तो हनीप्रीत भी सत्ता संभाल सकती हैं। हनीप्रीत इंसा गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हैं ऐसे में इनकी नियुक्ति में डेरा प्रमुख के चयन का परिवार वाला नियम आड़े नहीं आएगा। हनीप्रीत का पलड़ा इसलिए भी भारी माना जा रहा है क्योंकि शुक्रवार को भी वे ही गुरमीत के जेल जाते वक्त उनके साथ थीं।