Top Story

परासिया में विकास खंड स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

परासिया। पेंच स्टाफ क्लब परासिया में विकास खंड स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। न्यू अराधना  कॉन्वेंट और शासकीय उ मा विद्यालय न्यूटन के संयोजन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाडियो ने अपना श्रेष्ठ प्रर्दशन किया।

कुंडालीकला माडल स्कूल, न्यू अराधना कॉन्वेंट, हैप्पी किडस, विजडम, ज्ञान सागर सहित शासकीय तथा अशासकीय शालाओं के 150 खिलाडियो ने भाग लिया। खिलाडियो के उत्साह वर्धन के लियें प्रभारी प्राचार्य अजय शर्मा,प्राचार्य मधु राय, खेल प्रशिक्षक उपसिथत थें। चयन कर्ता के रूप में क्रीडा प्रभारी राकेश चैरसिया, वर्षा जाधव, नरेन्द्र चैरसिया, स्वाति चैरसिया, अनुराग डेहरिया, सोनल बावरिया, यश्वनी पवार, संजय कहार, फिरोज खान, शालाओं के क्रीडा प्रभारियो ने चयन किया। स्पर्धा में 14,17,19 आयु वर्ग के खिलाडियो ने भाग लिया। चयनित खिलाडियो की प्रतियोगिता 15-16 सितम्बर को छिन्दवाडा में होगी।