मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में दस नए तीर्थ-स्थल शामिल
तीर्थ-दर्शन योजना की 5 वर्ष के अवधि में अब तक 5 लाख 3 हजार बुजुर्गों ने तीर्थ-दर्शन किए हैं। तीर्थ-दर्शन के लिए 503 रेल यात्राओं का आयोजन किया गया। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की है कि 5 वर्ष पूरे करने वाले तीर्थ-यात्रियों को पुन: तीर्थ-दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके तहत प्रति वर्ष दो लाख श्रद्धालु को विभिन्न तीर्थ-स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा। तीर्थ-यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं का किट, गंतव्य तीर्थ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व की जानकारियों का ब्रोशर भी उपलब्ध करवाया जायेगा। धर्माचार्यों के साथ चर्चा कर उन्हे भी यात्रा में शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में मध्यप्रदेश के मूल निवासी 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति को उनके जीवन काल में एक बार प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न नामनिर्दिष्ट तीर्थ-स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा कराई जाती है।