मध्यप्रदेश तीन साल से लगातार सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल
मध्यप्रदेश पर्यटन को हॉल ऑफ फेम का राष्ट्रीय परुस्कार – 10 राष्ट्रीय अवार्ड से भी नवाजा गया
मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसे लगातार 3 साल से श्रेष्ठ पर्यटन राज्य का राष्ट्रीय पुरुस्कार हासिल हुआ है। इस उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश पर्यटन को नई दिल्ली में हॉल ऑफ फेम अवार्ड दिया गया। विज्ञान भवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा, राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक एवं पर्यटन सचिव श्री हरि रंजन राव को यह अवार्ड प्रदान किया। अवार्ड के रूप में ट्राफी और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। केन्द्रीय पर्यटन एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के. जे. अलफोंस भी मौजूद थे।
मध्यप्रदेश को एक साथ 10 राष्ट्रीय अवार्ड
- श्रेष्ठ पर्यटन राज्य का राष्ट्रीय पुरुस्कार
- मध्यप्रदेश में आयोजित ‘जल-महोत्सव हनुवंतिया को मोस्ट इनोवेटिव टूरिस्ट प्रोडक्ट’
- मध्यप्रदेश टूरिज्म को बेस्ट स्टेट फॉर एडवेंचर टूरिज्म का राष्ट्रीय अवार्ड
- ‘चंदेरी को बेस्ट हेरिटेज सिटी’,
- खरगौन को सिविक मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया
- उज्जैन रेलवे स्टेशन को टूरिस्ट फ्रेंडली रेलवे स्टेशन
- इंग्लिश कॉफी टेबल बुक को एक्सिलेंस इन पब्लिशिंग का राष्ट्रीय अवार्ड
- बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रेंडली स्टेट/यूनियन टेराटोरी में फिल्म प्रमोशन पॉलिसी का राष्ट्रीय अवार्ड
- सिंहस्थ 2016 में मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा प्रकाशित हिन्दी ब्रोशर को एक्सिलेंस इन पब्लिशिंग इन हिन्दी ब्रोशर का राष्ट्रीय अवार्ड
- बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड का राष्ट्रीय पुरस्कार पचमढ़ी के सईब खान को मिला
मध्यप्रदेश पर्यटन के लिए आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण रहा जब नई-दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के गरिमापूर्ण समारोह में पर्यटन के लिये प्रतिष्ठित 10 अवार्ड एक साथ मध्यप्रदेश को मिले। मध्यप्रदेश पर्यटन को लगातार तीसरे साल पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष मध्यप्रदेश पर्यटन को 5 और इसके पूर्व वर्ष में 6 राष्ट्रीय अवार्ड सहित अन्य अवार्ड प्राप्त हुए थे।
सोर्स – MPinfo