ISO 9001-2015 प्रमाणित है मध्यप्रदेश की यह नगर परिषद
परासिया: मध्य प्रदेश के परासिया तहसील के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद न्यूटन को एक बडीउपलब्धि मिली है। नगर परिषद को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। स्थानीय शासन मंत्री माया सिंह ने नगर परिषद को आईएसओ 9001 वर्ष 2015 का प्रमाण पत्र दिया है। नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राय, और परिषद के सीएमओ नितिन बिजवे ने उक्त पुरस्कार को ग्रहण किया।
गौरतलब है कि हाल ही में न्यूटन नगर परिषद को ओडीएफ भी घोषित किया गया था। मंत्री माया सिंह ने परिषद के कार्यों की सराहना की। ओडीएफ होने पर अपनी शुभकामनाएं दी और बेहतर तरीके से इसी तरह उपलब्धियां हासिल करने के लिए भी कहा। गौरतलब है कि न्यूटन नगर परिषद को उसके कार्यालय, भवन और फाईल के बेहतर रखरखाव, गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य, ओडीएफ, आदि कार्यों के लिए सराहा गया है। यह छिंदवाड़ा जिले की पहली नगर परिषद है जिसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार बेहतर होने का प्रमाण पत्र मिला है।
इस सफलता पर नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राय ने कहा कि हमने जो मेहतन की उसे केंद्र और राज्य सरकार से सराहना मिली है। मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इसी तरह हम जनता के प्रति जवाबदार होकर कार्य करते रहेंगे। सीएमओ नितिन बिजवे ने कहा कि उक्त सर्टिफिकेट बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।