Top Story

सामाजिक संगठन 'खटीक सेना' के महाराष्ट्र प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

मुंबई।खटीक समाज के हितों की रक्षा लिए सामाजिक संगठन 'खटीक सेना' बनी है।जोकि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ा रही है तथा दलित, आदिवासी और पिछड़ों की हक़ की लड़ाई लड़ रहे है। 'खटीक सेना' के महाराष्ट्र प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक २७ जनवरी २०१८ को भाईंदर(ईस्ट) के इंद्रलोक पेस ६ में स्थित महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में 'महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी' किरण तितौरिया खटीक द्वारा रक्खी गयी थी, जोकि सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर 'खटीक सेना' संरक्षक और उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद डॉ.उदित राज,राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राज खटीक,उपाध्यक्ष राम कुमार दिल्ली से मुंबई आकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।जिसका स्वागत बड़े भव्य तरके से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गया।संगठन के प्रचार और प्रसार के बारे में विशेष चर्चा हुई।


राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राज खटीक ने लोगों को संस्था के बारे में और डॉ. आंबेडकर के बारे में अवगत कराया।इस अवसर पर संजय राज ने कहा," लोग आज आरक्षण की सुविधा लेने के लिए भागते है,लेकिन यह सुविधा हमे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान के जरिये दिया है।उनको और उनके विचारों को भूल जाते है। उनकी विचारधारा को नहीं भूलना चाहिए।बारह राज्यों में खटीक समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में रक्खा गया है।हम चाहते है कि देश के हर राज्य में खटीक समाज को अनुसूचित जाति में रक्खा जाए। और खटीक समाज के लोग भी प्रगति करे यही हमारी कोशिश है।"


'महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी' किरण तितौरिया खटीक ने सभी लोगो का आभर व्यक्त किया।समाजसेवक सूरज इंगोले को भायंदर (ईस्ट) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस अवसर पर पुणे से विनोद गायकवाड़ जी,मुंबई प्रदेश अध्यक्ष हर्षद खटीक,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर खटीक,सुशांत पवार, मिथलेश कुमार खटीक,श्याम लाल,सुभाषा चंद खटीक,आर डी सोनकर,एस जी पाटिल,सूरज गजानन इंगोले व अन्य पदाधिकारियों ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।


Meeting of the Executive Committee of Maharashtra's Khatik Sena in Maharashtra