अलविदा रूप की रानी श्रीदेवी
भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" जिन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती की चांदनी फ़िल्म जगत में बिखेरी अब नहीं रही।
श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा येंजर अय्यपन; १३ अगस्त १९६३ – २४ फरवरी २०१८) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। १९८० और १९९० के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाले अभिनेताओं में थी, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। २०१३ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
१९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। सदमा, नागिन, निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।
फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनके घर के बाहर गम के माहौल में शोकाकुल प्रशंसकों की भीड़ अपनी ‘चांदनी’ की एक झलक पाने के लिये एकत्र हैं। आज रात उनका पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जायेगा। शनिवार (24 फरवरी) रात दुबई में श्रीदेवी (54) का निधन हो गया। वह अपने भतीजे मोहित मारवाह के विवाह समारोह में शामिल होने के लिये दुबई गयी थीं। इस दुखद खबर के आते ही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिये उनके लोखंडवाला स्थित घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी। वह पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ यहीं रहती थीं। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के अनुसार दिवंगत अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिये एक निजी जेट विमान भेजा जा रहा है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने के लिये भेजे गये विमान के शाम चार बजे दुबई पहुंचने और इसके रात आठ बजे तक मुंबई लौटने की संभावना है। इस बीच, दुबई से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिवंगत अभिनेत्री के पार्थिव शरीर मुंबई भेजा जाये। इसके लिये आवश्यक कार्यवाही पूरी की जा रही हैं। वाणिज्य दूतावास के एक स्रोत के अनुसार फॉरेंसिक एवं प्रयोगशाला रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद शव को सौंपने की प्रकिया शुरू की जायेगी। एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘‘चूंकि इसे स्वाभाविक मौत घोषित किया गया है इसलिए पोस्टमॉर्टम किये जाने की संभावना नहीं है।’’ वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि अभिनेत्री का शव फिलहाल अल कुसैस स्थित पुलिस मुख्यालय में रखा गया है। वहां परिवार के साथ वाणिज्य दूतावास का एक कर्मचारी भी मौजूद है। वे पूरी प्रक्रिया जल्द से जल्द निपटाने में मदद कर रहे हैं।