Top Story

मानस रत्न पं.सत्यनारायण व्यास ने 'रामचरित मानस पाठ' से लोगों को मन्त्रमुग्घ कर दिया

मुंबई। मालाड (वेस्ट) में गुरुवार १९ अप्रैल २०१८ को शर्मा परिवार द्वारा रामचरित मानस पाठका आयोजन किया गया थाजोकि सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जहाँ पर मानस रत्न पं.सत्यनारायण व्यास ने अपने प्रवचन के जरिये लोगों को मन्त्रमुग्घ कर दिया। सत्यनारायण व्यास पिछले पचपन वर्षों से 'रामचरित मानस का पाठपूरे देश भर में करते आ रहे है।


मुंबईकोलकत्तादिल्लीसूरत,नागपुरपंजाब,रांची,कानपुरलखनऊ इत्यादि जैसे सभी शहरों में काफी नाम कमाया है। वैसे वे जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले हैलेकिन वे अब अयोध्या में रहते है। अपने 'रामचरित मानस का पाठके दौरान पं.सत्यनारायण व्यास ने कहा,"हम सब इस जगत में एक पात्र है यानि एक एक्टर है। जो अपना अपना किरदार निभा रहे है। जैसे हम टीवी या फिल्म में एक्टर को फिल्म में मरते देखते है तो रोने लगते है या उसके प्रति सहानभूति पैदा हो जाती है। जबकि हम जानते है कि वास्तव में वह एक्टर मरता नहीं है।वैसे ही भगवान ने हमलोगों को अपनी अपनी भूमिका दिया है। हम उसे निभा रहे है। कोई कोई एक्टर टैलेंटेड होता हैवह किरदार में थोड़ा बहुत चेंज कर लेता है लेकिन कहानी का अंत निर्देशक का अनुसार होता है।इसलिए हम केवल कटपुतली है।हमें अपने आप पर अभिमान नहीं करना चाहिए।"


आगे सत्यनारायण व्यास कहते है,"जब भगवान ने रामचंद्रजी के रूप में मनुष्य जीवन प्राप्त किया,तो उन्होंने भी अपनी भूमिका पूरी इस धरती पर निभाईवे भगवान थेचाहते तो वे कुछ भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने भी वही किया जो उनके लिए लिखा गया था। बिना हरि इच्छा आप कुछ भी नहीं कर सकते है। "