Top Story

पीड़ा को सहने की तरकीब

हे नीलकंठ तुमे शत शत नमन


कंठ में गरल धरते हो


सदियों से पीड़ा को सहते हो


मैं भी विष का चषक पीने वाला हूँ


इस पीड़ा को सहने की कोई तरकीब बताओ


तुम जैसा स्थिर रहने की कोई तदबीर बताओ


विषयों का सरल अबलोकन करना था


मैं मुढ, क्या जानू मंथन में विष मिलता है


अब आत्म पल-पल गरल में जलता है


सारा अबलोकन अब भूल गया


इस पीड़ा को सहने की कोई तरकीब बताओ


तुम जैसा स्थिर रहने की कोई तदबीर बताओ


 - डॉ. रूपेश जैन 'राहत'