Top Story

मैं क्या मेरी आरज़ू क्या

मैं क्या मिरी आरज़ू क्या लाखों टूट गए यहाँ


तू क्या तिरी जुस्तजू क्या लाखों छूट गए यहाँ


चश्म-ए-हैराँ देख हाल पूँछ लेते हैं लोग मिरा


क़रीबी मालूम थे हमें हम-नशीं लूट गए यहाँ


फूलों की बस्ती में काँटों से तो न डरते थे हम


सालों से हो रखे थे इकट्ठे ग़ुबार फूट गए यहाँ


वक़्त के साथ बदल जाने दो ये मज़हबी रिश्ते


बे-ख़लिश हो जियो जाने कितने रूठ गए यहाँ


क़ाबिल-ए-इम्तिहाँ जान सब्र परखते हैं मिरा


सख़्त मिज़ाज है 'राहत' वर्ना लाखों टूट गए यहाँ


                           - 'डॉ रूपेश जैन 'राहत'