Top Story

दूरदर्शन का 59 सालों का गौरवपूर्ण सफर

आज दूरदर्शन का स्थापना दिवस है, 1959 में 15 सितंबर को सार्वजनिक प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई थी।


आज दूरदर्शन का स्थापना दिवस है। 1959 में 15 सितंबर को सार्वजनिक प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई। दूरदर्शन के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने कहा कि दूरदर्शन का 59 सालों का सफर गौरवमयी रहा है। लोक प्रसारक होने के नाते सूचना, संदेश व मनोरंजन के साथ साथ दूरदर्शन नें राष्ट्र को एकसूत्र में जोड़ने का काम भी किया है।

प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्यप्रकाश ने कहा कि तमाम चैनलों की भीड़ में दूरदर्शन की पहचान व कार्यशैली विशिष्ट है। दूरदर्शन के दर्शकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि दूरदर्शन अपनी इस पहचान को कायम रखते हुए आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ेगा।