Top Story

ताराचंद पर सवा करोड का कर्ज, सोहन पर 22 लाख का कर्ज

परासिया। परासिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार के पास संपत्तियां है लेकिन कर्ज भी उतना ही है।

भाजपा के उम्मीदवार ताराचंद बावरिया के पास लान और अन्य संपत्तियां मिलाकर एक करोड 14 लाख रुपए की संपत्तियां है। जबकि उन पर एक करोड 18 लाख कर कर्ज भी है। इधर कांग्रेस के उम्मीदवार सोहन लाल बाल्मिक ने अपने शपथ पत्र में 49 लाख की कुल संपत्ति और 22 लाख के कर्ज को बताया है।

कांग्रेस के उम्मीदवार ने बीए प्रथम वर्ष में अध्ययन किया है। इनके पास 47 लाख की विरासत में मिली संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास 12 लाख की संपत्ति और पुत्र के पास आठ लाख कीमत का छिंदवाडा में प्लाट है।

सोहन वाल्मिक के पास एक बोलेरो और उनके पुत्रों के पास मोटर साईकल है।  उनके ख्ुद के पास एक तोला सोना और पत्नी के पास पांच तोला सोना और आधा किलो चांदी है। इसके अलावा ग्राम जमुनिया और डोमरी में उम्मीदवार और उनकी पत्नी के पास कृषि जमीन है। सोहन बाल्मिक के पास पचास हजार नगद और बैंक में लगभग साढे तीन लाख रूपये जमा है।

भाजपा प्रत्याषी ताराचद बावरिया की सम्पत्ति एक करोड चौदह लाख की है। उन पर एक करोड अठारह लाख चौवालीस हजार का ऋण् है। एमए तक षिक्षा प्राप्त की है। डब्लूसीएल की पेंषन, विधायक की पेंषन तथा लान से आय है। एक करोड कीमत की संपत्ति है। जिसे 80 हजार में खरीदा गया था। निर्माण के बाद उसकी कीमत एक करोड है।  पत्नी के पास 11 लाख रुपए की कृषि भूमि है। ताराचंद बावरिया के नाम पर हाउसिंग लोन एक करोड नौ लाख रूपये का है। भोंपाल के साकेत नगर में एक प्लाट है। ताराचद बावरिया के पास एक हांडा मोटर सायकल तथा स्कार्पियो वाहन है। उनके पुत्र के पास एक एसयूवी वाहन और दो मोटर साईकिल है। ताराचंद बावरिया के पास 49 हजार और बैंक में लगभग 39 हजार रुपए जमा है। आश्रित पुत्रों की आय का स्रोत किराए के हास्टल से है।