सुरेन्द्र सिंह बघेल
श्री बघेल वर्ष 1994 में एन.सी.सी. एयर विंग बेस्ट केडेट चुने गये। वर्ष 1996 में स्कूल बास्केट बॉल टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया। श्री बघेल वर्ष 2008 में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और में धार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे। वर्ष 2011 में श्री बघेल युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष रहे हैं।
श्री बघेल वर्ष 2013 में कुक्षी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार और वर्ष 2018 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने 25 दिसम्बर, 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।