Top Story

हर्ष यादव

श्री हर्ष यादव पिता स्व. श्री बैनीप्रसाद यादव का जन्म 31 मई, 1961 को सागर जिले की देवरी तहसील के ग्राम रसेना में कृषक परिवार में हुआ। श्री यादव ने एम.ए., एल.एल.बी. तक उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही खेल और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनाये रखी है। वॉलीबाल और बॉस्केटबॉल जैसे खेलों में इनकी विशेष रुचि रही है।

श्री हर्ष यादव छात्र जीवन में सन् 1982-83 में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर के छात्रसंघ सचिव, सन् 2000-05 में जनपद पंचायत देवरी के अध्यक्ष, जिला बीस सूत्रीय समिति सागर के पूर्व सदस्य, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश यादव महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला यादव महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री यादव वर्ष 2018 में दूसरी बार इंडियन नेशनल कांग्रेस से देवरी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुने गये। इसके पूर्व सन् 2013 में पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित।

श्री यादव ने 25 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।