Top Story

तुलसीराम सिलावट

श्री तुलसी राम सिलावट का जन्म 05 नवम्बर 1954 को ग्राम पिवडाय, जिला इंदौर में हुआ। स्व. श्री ठाकुरदीन सिलावट के पुत्र श्री तुलसी राम सिलावट ने राजनीति शास्त्र से एम.ए. किया है। श्री सिलावट का व्यवसाय कृषि है। श्री सिलावट की समाज सेवा में विशेष रूचि है।

श्री सिलावट वर्ष 1977-78 एवं 1978-79 में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर के छात्र संघ अध्यक्ष रहे। श्री सिलावट 1978-79 एवं 1980-81 में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे।

श्री सिलावट 1982 में नगर निगम इंदौर के पार्षद बने। श्री सिलावट वर्ष 1985 में आठवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए एवं संसदीय सचिव रहे। वे वर्ष 1995 में नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। श्री सिलावट वर्ष 1998 से 2003 में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष रहे। श्री सिलावट अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। श्री सिलावट दिसम्बर 2007 के उप चुनाव में बारहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे वर्ष 2008 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2018 के विधानसभा निर्वाचन में श्री सिलावट साँवेर (अजा) विधानसभा से चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

श्री तुलसीराम सिलावट ने 25 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के मंत्रीमण्डल में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।