जोगीरा डॉट कॉम के चन्दन कुमार सिंह को जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव सम्मानित किया गया
जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव सन 2002 से नियमित रूप से आजतक जयंती मनाते आ रहे हैं। बिहार प्रांत के छपरा जिलान्तर्गत गांव कुतुबपुर जो भिखारी धाम से प्रचलित है। इस वर्ष 18 दिसम्बर 2018 को जनकवि भिखारी ठाकुर की जन्म स्थली ग्राम- कुतुबपुर (भिखारी धाम) में 131वीं जयंती महोत्सव धुमधाम से मनाया गया।
चन्दन कुमार सिंह जोगिरा डॉट काॅम के सम्पादक को जनकवि भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2018 का मोमेन्टो और पगड़ी एवं मालार्पण कर सम्मानित किया गया। चन्दन कुमार के लिए यह लम्हा और भी अहम बन गया क्योकि उन्होंने बताया की इस अवसर पर उनके पूज्य पिताजी मौजूद थे। चन्दन के पिताजी अपने बेटे की उपलब्धि के विषय में जानकर बहुत अचम्भा हुआ क्योकि वे इस विषय में कुछ नहीं जानते थे। अपने पिता के सामने अपने ही शहर में सम्मानित किया जाना बहुत ही गर्व की बात है।
www.jogira.com भोजपुरी की जानीमानी वेबसाइट है, चन्दन कुमार और उनकी टीम इसके माध्यम से लगातार भोजपुरी पाठकों के लिए अच्छी सामग्री प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही वे भोजपुरी भाषा के उत्थान के लिए भी प्रयास कर रहे है।