राज्यपाल ने मकर और पोंगल पर्व पर दी बधाई
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे देश की विविधता में एकता की संस्कृति विश्व प्रसिद्ध और अद्वितीय है। Makar Sakranti Pongal
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि हमारे देश में सभी त्यौहार एकता, शांति, सद्भाव और भाई-चारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाते हैं। सभी देशवासी एक-दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि मकर, लोहड़ी और पोंगल का त्यौहार समृद्धि और उन्नति का प्रतीक है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।