कांदिवली, वेस्ट (मुम्बई) में 'माघी गणेशोत्सव'
मुंबई।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माघी गणेशोत्सव मुंबई भर में मनाया जा रहा है। 'श्री सार्वजनिक माघी गणेशोत्सव मंडल'द्वारा इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, यह उनका ६७ वां वर्ष है।गणेशोत्शव कार्यक्रम का आयोजन सुपर काम्पेलक्स शॉपिंग सेंटर, बजाज क्रॉस रोड,यूनियन बैंक के सामने, कांदिवली (पश्चिम), मुंबई ६७ में ८ फरवरी से १८ फरवरी २०१९ तक किया गया है। मंडल के अध्यक्ष डॉ.जयवंत केणी ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे यहाँ आकर गणेशजी का आशीर्वाद ले और कार्यक्रम को शोभा बढ़ाएँ। मंडल के उपाध्यक्ष प्रणाव भट्ट, सचिव समीर गडकरी, उपसचिव मनोहर केणी, कोषाध्यक्ष शांतेश पांणदिकर, अकाउंटेंट राहुल सावंत व अनिल सावंत ने सभी गणेश भक्तों से निवेदन किया है कि वे यहाँ आकर गणेशजी का दर्शन करे और कार्यक्रम को सफल बनायें। इसके मूर्तिकार अनिल बाईंग है और इसकी सजावट राजेश राव ने किया है।