वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सोलंकी का निधन
जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र सोलंकी का हृृदयाघात की वजह से निधन हो गया स्वाभाव से मृदुभाषी और मददगार प्रवृत्ति के धनी स्व. सोलंकी अपने पीछे मां, एक पुत्र और पत्नी सहित भरा पूरा छोड़ गए हैं। इस में मध्यप्रदेश टाइम्स की संवेदनायें परिवार के साथ है।
पुष्पेंद्र सोलंकी नईदुनिया, भास्कर, नवदुनिया, सांध्य प्रकाश सहित अधिकांश प्रमुख समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न पदों पर अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने वाले स्व. सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सरकार में पंच समिति के सदस्य भी रहे। नक्सलवाद और नक्सलियों से जुड़ी उनकी खोजपरक खबरों को देश-प्रदेश में काफी सराहा गया।
पारिवार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार रात्रि में उनकी तबियत बिल्कुल ठीक थी। मगर आज सुबह देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने देखा कि देह निर्जीव थी। सोलंकी का निधन पत्रकार जगत के लिए एक बड़ी छाती है। हम सब उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पत्र समूह और पत्रकार जगत की ओर से उन्हें श्रधांजलि अर्पित की गई है।

जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा द्वारा पत्रकार श्री पुष्पेन्द्र सोलंकी के निधन पर शोक व्यक्त
जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार श्री पुष्पेन्द्र सोलंकी के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने कहा कि श्री सोलंकी की गिनती उन चंद पत्रकारों में होती रही, जो सामाजिक सरोकारों पर निर्भीक रूप से अपनी लेखनी का लोहा मनवाते रहे। श्री सोलंकी ने प्रखर पत्रकार के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।
मंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।