Top Story

अपनी ही पार्टी से क्यों नाराज हैं प्रियंका चतुर्वेदी?

कांग्रेस पार्टी में गुंडों को मिल रही तरजीह - प्रियंका चतुर्वेदी का आरोप


लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की एक हैरान करने वाली कार्यवाही सामने आयी है। प्रिंका चतुर्वेदी कांग्रेस की बड़ी प्रवक्ता हैं प्रवक्ता हैं टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष रखने वालीं पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि पार्टी में उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।

जारी की गयी चिट्ठी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी। हालाँकि हालाँकि घटना पर खेद जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया है. चिट्ठी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश के बाद इन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं।

उस पर भी हैरान करने वाली बात यह है या घटना पिछले वर्ष 2018 की है लेकिन इस पर की यह कार्यवाही आम  मध्य में की गयी है, इस पर प्रियंका ने कहा

जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं. इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग मेहनत कर अपनी जगह बना रहे हैं, उनके बदले ऐसे लोगों को तवज्जो मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। पार्टी में उन गुंडों को तवज्जो दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।