रायसेन में बह गई महिला
रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित एक नदी के तेज बहाव में बुधवार को बही महिला का अब तक पता नहीं चल सका, उसकी खोजबीन जारी है। रजनी कुशवाहा नाम की महिला घर से किसी पड़ोसी के घर जाने को कह कर निकली थी। महिला की चप्पल और छाता बेगमगंज के समीप स्थित एक नदी के किनारे मिला है।
वहीं मंदसौर जिले में एक बस के अंडरब्रिज में भरे पानी में फंसने से कई यात्रियों की जान सांसत में आ गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अंडरब्रिज के ऊपर रेल की पटरी पर से यात्रियों को बचाया। वहीं बैतूल जिले में ताप्ती नदी का पानी कई मंदिरों में घुस गया।
बड़वानी जिले में नर्मदा नदी पर बने पुराने पुल पर पानी खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर 127 500 मीटर पर चल रहा है। यह सरदार सरोवर बांध का बैक वाटर है। डूब प्रभावित ग्रामों के रहवासियों को अपना गृहस्थी का सामान डूब स्थल से बाहर ले जाने हेतु निःशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।