Top Story

कैसे पायें चूहों से मुक्ति? अपनाये ये उपाय

अगर आप घरेलू उपायों को अपनाकर इन चूहों से मुक्ति चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं चूहे भगाने के कुछ घरेलू उपाय। वैसे तो इन्हें भगाने के लिए आज के समय में बाजार में बहुत से उपाय मौजूद हैं। जिनमें रैट केक से लेकर स्प्रे तक शामिल है।

नकारात्मक ऊर्जा के लिए केवल वास्तुदोष ही नहीं बल्कि घर में मौजूद जीव-जंतु भी जिम्मेदार होते हैं। घर में मौजूद चूहे नकारात्मकता की वजह होते हैं। यह जीव अमूमन हर घर में आसानी से मिल जाते हैं। यह घर में मौजूद चीजों को भी खराब कर देते हैं। जिसकी वजह से आप इनसे पीछा छुड़ाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं।

  1. चूहों को भगाने के लिए आप पेपरमिंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन जीवों को इसकी गंध बिल्कुल नहीं भाती है और ये उस जगह से दूर रहते हैं जहां पिपरमिंट मौजूद होता है। इसी वजह से आप घर के कोने में रुई में पिपरमिंट को भिगोकर रख दें ताकि ये आपके घर को जल्दी से अलविदा कह दें।
  2. लाल मिर्च चूहों को भगाने के काम आती है। घर की जिन जगहों पर आपको चूहों के होने या अंदर आने का शक हैं वहां पर लाल मिर्च के पाउडर को रख दें और फिर देखें इसका कमाल।
  3. खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेजपत्ते की महक भी चूहों को नहीं भाती है। इसी वजह से आप इनका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. अगर आपको जानवर पालना पसंद है तो चूहो से बचने के लिए आप बिल्ली को घर में पाल लें। यह तो उन्हें आपके घर से दूर रखने का स्थाई तरीका है।
  5. चूहे को पकड़ने के लिए चूहेदानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अंदर कुछ ऐसा रख दें जिसे खाने के लिए चूहा खुद ही जाल में चला आए। फिर उसे अपने घर से दूर फेंक दें।
  6. पेट के साथ ही पुदीने की पत्तियां आपको चूहे से दूर रखने में भी मददगार होती हैं। इसकी पत्तियों को कूटकर उन जगहों पर रख दें जहां चूहे मौजूद हों या फिर छिपे हुए हों। फिर देखिए कैसे चूहे आपके घर से कोसों दूर भागते हैं।
  7. आपके बाल भी चूहों को आपके घर से दूर रख सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे वो कैसे। दरअसल, इंसानों के बाल निगलने से चूहों की मौत हो जाती है। इसी वजह से वो इंसानों के बाल से दूरी बनाए रखते हैं।
  8. ऊंट के पैर का नाखून भी आपको चूहों से दूर रख सकते हैं। जिन जगहों से चूहे आपके घर के अंदर आते हैं वहां ऊंट के नाखून को रख दें इसे स्पर्श करते ही वो खुद दूर चले जाएंगे।
  9. प्याज की गंध चूहों को बर्दाश्त नहीं होती है। इसीलिए घर के कोनों में प्याज के टुकड़ों को रख दें।
  10. घर की साफ सफाई ठीक से करें। किसी भी जगह पर गंदगी को इकट्ठा ना होने दें। इससे कभी चूहे आपको घर को अपना आशियाना नहीं बनाएंगे।

घर से चूहे भगाने के आसान घरेलू उपाय कि ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी और आपके लिए फायदेमंद भी साबित होगी।