पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम का इलाज नागपुर के अस्पताल में होगा
जुन्नारदेव: पूर्व विधायक तेजीलाल सरेयाम की तबीयत मे सुधार नहीं होने के कारण अब उनका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में होगा। पूर्व विधायक तेजी लाल सरेयाम मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री की तबीयत बीते कई सप्ताह से खराब चल रही थी, सूचना मिलते ही उन्हें वर्तमान विधायक सुनील उईके ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बीते कई दिनों से उनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है किंतु उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण उनका इलाज नागपुर में कराने का निर्णय लिया गया है।
पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम का राजनीतिक सफर
तेजिलाल सरेयाम सबसे पहले ग्राम पंचायत के सरपंच बने, उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के महामंत्री के तौर पर भी काम किया, क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों में विशिष्ट रूप सहयोगी रहे और सन 1993 में मध्य प्रदेश की जुन्नारदेव सीट से विधायक के तौर पर चुने गए, ग्यारहवीं विधानसभा में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी । इसके बाद दूसरी बार 1998 में भी तेजीलाल जुन्नारदेव विधानसभा से विधायक चुने गए, इस बार भी दिग्विजय सिंह की सरकार थी और इसी सत्र में उन्हें मंत्री बनाया गया राज्य मंत्री रहते हुए उनके पास खेल एवं युवक कल्याण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार रहा।