1 जनवरी 2020 राशिफल
मेष: आज आप अपने आलस और गलतियों के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आज आप पर जिम्मेदारियां अधिक होंगी।
वृष: आज किसी पर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक तो नहीं होगा परंतु उसके परिणामों से भी आप संतुष्ट नहीं होंगे।
मिथुन: आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। जो सेहत, नौकरी और कामकाज से जुड़ा हुआ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द सुधार हो सकता है।
कर्क: आज किसी एक तरफा सोच से आपको कोई परेशानी हो सकती है। आज आपको अपनी बातों पर झूठा अभिमान करने से बचना होगा। आज अपनी वाणी पर आपको संयम रखना होगा।
सिंह: पिछले कुछ दिनों से आप जो लोगों की मदद और सेवा कर रहे हैं उस दिशा में आज आपको और अधिक कार्य करना पड़ सकता है। इस के अच्छे परिणाम भी आपको जल्द मिलेंगे।
कन्या: आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपके आसपास का माहौल शांत और सुखद रहेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खास हो सकता है। आज आप कुछ ऐसा काम कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।
तुला: पैसों से संबंधित पहले किया गया कोई प्रयास आज आप को फायदा पहुंचा सकता है। पैसों की स्थिति में जल्द ही अच्छा सुधार होगा। लेकिन जरूरत से अधिक खर्च से आपको बचना होगा
वृश्चिक: आज कोई साहसिक कार्य करने की कोशिश ना करें। दिनचर्या आज थोड़ी आलसी और सुस्त रह सकती है। परंतु फिर भी कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपमें बहुत अधिक ऊर्जा होगी, और
धनु: आज आपको किसी काम में अधिक मेहनत, अधिक पैसा और अधिक ध्यान लगाना पड़ सकता है। मन में आई हर बात को कहने में आज सावधानी बरतें। अगर कहीं पर आपकी बात सुनी नहीं जा रही है तो कुछ समय और इंतजार करें।
मकर: यदि आपने हाल ही में व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन किया है तो यह समय आपके लिए थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। आज सावधान रहें। लोग आपको कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर कर सकते हैं जिसके लिए आपका दिल तैयार नहीं है।
कुम्भ: आज अपने लक्ष्यों को पाना आपके लिए आसान होगा। आज आपका व्यापार और अधिक बढ़ेगा। आज अपने जरुरी कामों की ओर ध्यान दें। आज आप कुछ अनजान लोगों की मदद कर सकते हैं।
मीन: आज आपको अपने सभी कार्यों में जल्दबाजी से बचना होगा। अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मन में नकारात्मक भावों को ना आने दें। आज कुछ बातों को भाग्य और हालात पर छोड़ दें।