Top Story

अनियंत्रित बस खाई गिरी 40 घायल

Chhindwara: इंदौर से बालाघाट चलने वाली नंदन बस तामिया के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जानकारी मिल बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे हुए इस हादसे में बस सवार 40 यात्री घायल हुए है। इनमें से सात की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को डायल-100 और 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परासिया लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से छिंदवाड़ा होते हुए बालाघाट जा रही नंदन बस अनखावाड़ी और तामिया के समीप ग्राम लहगडुआ से लगे एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जैसे ही बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई मौके पर डायल-100 और न्यूटन चिखली चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। पुलिस टीम ने रस्सी के सहारे घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए परासिया अस्पताल लाया गया। परसिया में से गंभीर रुप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चौकी प्रभारी अंजना मरावी ने बताया कि बस ड्राइवर राजेश के खिलाफ धारा 279, 337, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला। अनियंत्रित बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  

दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम

बस हादसे में बालाघाट निवासी 22 वर्षीय पल्वी पिता भोजराव हरदे, 32 वर्षीय संगीता पति मधुसूद, सिवनी निवासी 39 वर्षीय आयशा पति मोहम्मद सलीम, 40 वर्षीय रूबीना पति मोहम्मद शहजाद और 60 वर्षीय राजेश पिता हरिराम कुशवाह, बारहसिवनी निवासी 65 वर्षीय भागवती बाई पति लक्ष्मण और चांदामेटा निवासी 32 वर्षीय आशा पति झाङूलाल पवार समेत 40 यात्रियों को चोटें आई है। प्राथमिक इलाज के बाद कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।