Top Story

महात्मा गांधी को ब्लॉक कांग्रेस ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

जुन्नारदेव:- देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जुन्नारदेव के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्थानीय गांधी चैक में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन-श्रवण किया गया, तत्पश्चात गांधी प्रतिमा पर नगरजनों सहित कांग्रेस नेताओं के द्वारा पुष्प अर्पित किए गए. यहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी के द्वारा वर्तमान दौर में असहिष्णुता और विद्वेष की निम्नस्तरीय राजनीति के मुकाबला करने के लिए गांधीजी की अहिंसा परमो धर्मा पर आधारित गांधी दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर दिया गया। देश में फैल रहे विद्वेष और कटुता के इस माहौल में गांधीजी का समरसता का संदेश के लिए कांग्रेश की प्रतिबद्धता को उन्होंने जाहिर किया गया।

इस दौरान गांधी चैक में आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्री  घनश्याम तिवारी, पुष्पा साहू, अशोक विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, रमेश साहू, रमेश राय, सुधीर लदरे, अनिल मिगलानी, अंगूरी नागवंशी, रुणेश जयसवाल, लता भमोरे, गीता वाईकर, उपेंद्र शर्मा, बाबा बेग, बी एल तागड़ी, हफीज खान, अंकित राय ,यशदीप साहू, रामचंद्र पवार, अविनाश पाठक, गजराज पवार, दिलीप साहू, नवीद सिद्दीकी, सनिया कहार, राजकुमार वर्मा, जुगलकिशोर शर्मा, गयासुद्दीन खान, रामस्वरूप मुछौरिया, राजेन्द्र कनोजिया, विक्रांत विश्वकर्मा, इनायत खान, विनोद कहार, राजेन्द्र सूर्यवंशी, शेरू झाम,राजू बिहारी, अकील खान, विशाल दुबे, आशीष बरैया, आशाराम हरसूले  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।