टाइल्स काटते समय मशीन से मजूदर का हाथ कटा
छिंदवाड़ा। शहर के पातालेश्वर में रहने वाला एक मजदूर टाइल्स काट रहा था। इस दौरान मशीन से टाइल्स काटते समय अचानक ही मशीन ने हाथ फिसल गया और सीधे मशीन मजदूर के हाथ में आ गई। जिससे उसका हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को तत्काल ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पातालेश्वर निवासी संजू पिता नेवरलाल यादव उम्र 40 साल के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार को भी संजू मजदूरी करने के लिए गया था। इस बीच वह मजदूरी करते समय मशीन से टाइल्स काट रहा था कि तभी उसका हाथ मशीन से फिसल गया और चलती हुई मशीन से सीधे उसके हाथ में आ गई। जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। हाथ कटने के कारण उसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।