CHHINDWARA: बुरे सपनों की वजह से कर ली आत्म हत्या
छिंदवाड़ा: जी हाँ खबर चौंकाने वाली है, क्या सच में कोई अपने बुरे सपनो से इतना डर सकता है कि आत्महत्या ही कर ले। जबकि सपने तो केवल एक ऐसी घटना है जिसका यथार्थ में कोई अधिक महत्त्व नहीं होता ये महज़ एक कल्पना हो सकती है। यह हैरान करने वाला मामला छिंदवाड़ा में सामने आया है। शहर के चर्च कंपाउंड में रहने वाले एक युवक राजेन्द्र उईके की बुरे सपनों ने नींद उड़ा दी थी। बताया जा रहा है कि इससे परेशान होकर राजेन्द्र उईके ने डॉक्टरी इलाज भी कराया। इलाज से भी आराम नहीं मिला।
शुक्रवार 17 अप्रैल 2020 को पत्नी और बच्चे के नाम सोसाइड नोट लिखकर युवक घर से निकल गया था। सोसाइड नोट पढऩे के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पूरा दिन पुलिस युवक की तलाश करती रही। शनिवार सुबह युवक का शव कुएं में मिला। टीआई विनोद कुशवाह ने बताया कि चर्च कंपाउंड निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र उईके का शव कुएं में मिला है। प्राथमिक जांच में मृतक की पत्नी किरण उईके ने बताया कि राजेन्द्र को बुरे सपने आया करते थे। इस वजह से वह रात को सो नहीं पाता था। सपनों और नींद न आने के कारण राजेन्द्र काफी परेशान रहने लगा था। उसने डॉक्टर से अपना इलाज भी कराया था, लेकिन कोई आराम नहीं लगा।
लॉकडाउन के दौरान वह रामपुर निवासी अपने दोस्त के घर था। गुरुवार को ही वह वापस लौटा था। शुक्रवार को सोसाइड नोट लिखकर वह घर से निकल गया था। पूरा दिन तलाशने के बाद देर शाम को चंदनगांव स्थित एक खेत में बने कुएं के बाहर कपड़े मिले थे। रात होने की वजह से शनिवार को रेस्क्यू कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। nightmare caused suicide #chhindwara