Top Story

31 मई राशिफल: मीन राशिवालों की किसी से हो सकती है बहस, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

31 मई 2020 राशिफल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 31 मई 2020 राशिफल

31 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। शाम 4 बजकर 30 मिनट तक वज्र योग रहेगा। वज्र का अर्थ है- कठोर। इस योग के दौरान वाहन नहीं खरीदना चाहिए। अन्यथा उससे हानि या दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। साथ ही पूरा दिन और पूरी रात रवि योग रहने वाला है। इस योग की पॉजिटिविटी से आप अपना किसी भी तरह का काम सफल बना सकते हैं और तरक्की कर सकते हैं| पूरे दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं और संयोगवश सूर्य देव का दिन रविवार भी है| जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि- आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा | परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा | आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा | आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा | इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा | अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा |

वृष राशि- आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा | जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे | जिससे आपका मन प्रसन्न होगा| आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है| घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा | लवमेटस एक दुसरे को कुछ गिफ्ट देंगे | 

31 मई 2020 राशिफल

31 मई 2020 राशिफल

मिथुन राशि- अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी | आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे | जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं | आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा।

कर्क राशि- आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा | व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे है | किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें | घर की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी | विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है | किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनायेंगे |

31 मई 2020 राशिफल

31 मई 2020 राशिफल

सिंह राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | करियर में आपको सफलता मिलेगी | अनियमित दिनचर्या के कारण थोड़ा आलस्य और थकान बना रहेगा | आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए, समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा | आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे | 

कन्या राशि- आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा | शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा | इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी | आप घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे | सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे | सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे | किसी से चल रहा मनमुटाव आज समाप्त हो जेयेंगे |

31 मई 2020 राशिफल

31 मई 2020 राशिफल

तुला राशि– आपका दिन मिला-जुला रहेगा | माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा | पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए | छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं| प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। लवमेटस आज घर पर अपनी शादी की बात करेंगे | 

वृश्चिक राशि– आपका दिन शानदार रहने वाला है | आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे | परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे | नौकरी पेशा वाले लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे है |

31 मई 2020 राशिफल

31 मई 2020 राशिफल

धनु राशि– आपका दिन उत्तम रहेगा | आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे । आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा | आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी | दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेगी | 

मकर राशि– आपका दिन सामान्य रहेगा | आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी | आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे | अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो  फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा | कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए | संतान से आपको सहयोग मिलेगा | दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे | वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी | 

31 मई 2020 राशिफल

31 मई 2020 राशिफल

कुंभ राशि– आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा| लम्बे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटाने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे| आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी | कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है | सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी | आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। 

मीन राशि- आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा | अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा | जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जायेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी | आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे | बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से बहस हो सकती है।  

कोरोना से जंग : Full Coverage