Top Story

नाली में जमा हो रहा गंदा पानी, नहीं हो रही निकासी

Publish Date: | Sun, 31 May 2020 07:23 AM (IST)

वार्ड नंबर 37 का मामला, स्थानीय लोगों में आक्रोश, कहा-आंदोलन करेंगे

फोटो- 07, नाली से पानी निकासी नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज हैं।

छिंदवाड़ा। नगर निगम ने वार्ड 37 में नाली तो बना दी, लेकिन पानी की निकासी नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि लॉकडाउन के पहले नाली निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके पानी की निकासी नहीं बनाई गई है। इस कारण नाली में ही पानी जमा रहता है।

ऐसा ही मामला चंदनगांव क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 में देखने को मिला जब नाली तो बनाई गई लेकिन उससे पानी निकासी नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हो रहे है। वार्ड में लॉकडाउन के कुछ समय पहले ही स्थानीय लोगों के घरों के सामने गंदा पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण किया गया। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इस नाली से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नाली के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया जिसके कारण वर्तमान में यह समस्या सामने आ रही है। घरों के सामने नाली में हमेशा पानी भरा रहता है जिसके कारण गंदगी से बदबू व मच्छरों की समस्या हमेशा बनी रहती है। पानी निकासी के लिए नाली तो बनाई गई लेकिन वर्तमान में वह समस्या बनी हुई है।

– इनका कहना है।

नाली का निर्माण तो किया गया लेकिन पानी निकासी नहीं होने से हमेशा पानी भरा रहता है जिसके कारण मच्छर व गंदगी की समस्या का सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है।

मधुकर सदारंग, स्थानीय निवासी

लॉकडाउन के पहले ही नाली का निर्माण किया गया जिसके बाद से पानी निकासी नहीं हो रही है। निर्माण के दौरान ननि के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया अब शिकायत कर रहे है तो सुन नहीं रहे है।

किशोर भादे, स्थानीय निवासी

बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब विरोध करने पर समस्या का समाधान करने का आश्वासन मिल रहा है। नाली का सहीं तरीके से निर्माण होता तो समस्या ही नहीं होती।

कृष्ण शेल्के, स्थानीय निवासी

गंदगी व मच्छर के कारण शाम को लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बारिश में तो और समस्या आएगी। बारिश से पहले निर्माण कार्य में सुधार होना चाहिए जिससे लोगों की समस्या सुधर सकें।

पांढुरंग पहाड़े, स्थानीय निवासी

स्थानीय लोगों ने समस्या बताई है, जिसका जल्द समाधान करवाया जाएगा। ननि के इंजीनियर को समस्या से अवगत कराया गया है जिसको ठीक कराया जाएगा। पानी निकासी सही तरीके से नहीं हो पा रही है।

योगेश सदारंग, भाजपा नेता

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना