Top Story

सूर्यग्रहण पर मंदिरों के कपाट रहे बंद, सड़कों पर रहा सन्नााटा, 3 घंटे 35 मिनट रहा ग्रहण

Publish Date: | Mon, 22 Jun 2020 04:09 AM (IST)

फोटो 19

खगोलीय घटना के बाद लोग मंदिर पहुंचे पूजा अर्चना करने

छिंदवाड़ा। रविवार को इस वर्ष का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण देखा गया। यह सूर्यग्रहण कई ज्योतिषिय घटना लेकर आया है। ग्रहों के वक्री होने से इसका सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखा गया। 21 जून का आषाण अमावस्या पर लगने वाला कंकणाकृति खंडग्रास सूर्य ग्रहण 900 साल बाद लग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार एक ही माह में दो ग्रहणप्राकृतिक आपदाओं के साथ ही महामारी लेकर आता है। इस सूर्यग्रहण का मिथुन राशि पर कुछ असर रहा। पंडित व ज्योतिषि श्याम शर्मा ने बताया कि शनिवार से ही इस ग्रहण का सूतक काल लग गया। शनिवार को सूतक काल शुरू हुआ जो 22 जून को सुबह 9 बजे तक चला। इस दौरान सूतक काल में प्रमुख मंदिर व धार्मिक स्थल सूतक के दौरान बंद रहें। रविवार को सुबह 10ः31 सूर्यग्रहण शुरू हुआ जो कि दोपहर 2ः04 तक रहा इस सूर्यग्रहण की अवधि 3 घंटे 35 तक रही। सूर्यग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहे सड़कों पर भी सन्नााटा रहा। सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की है।

—————–

सूर्य ग्रहण के बाद श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

जुन्नाारदेव। संपूर्ण सूर्य ग्रहण के बाद शहर के पवित्र धार्मिक स्थान जुन्नाारदेव विशाला के जल स्रोत में श्रद्धालुओं ने आस्था का स्नान किया। विशाला के गौमुख जल धारा में शहर के कई श्रद्धालुओं ने सूर्य ग्रहण के बाद जल स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। साल के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके पश्चात लोगों ने दान-पुण्य और पूजन आदि किया। धार्मिक नगरी के मंदिरों के कपाट भी खुल गए। सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण रविवार को लगा। ग्रहण से पूर्व सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों को शनिवार रात्रि आरती के पश्चात बंद कर दिया गया था.रविवार को सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर बंद रहे। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। रविवार के दिन ग्रहण का योग बनने के कारण इसे चूड़ामणि कंकण सूर्य ग्रहण कहा गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source