Top Story

दुकान जलने पर पीड़ित को दिए 51 हजार रुपये

परासिया। व्यापार आपसी प्रतिस्पर्धा का पेशा माना जाता है।परासिया के व्यापारिक इतिहास में एक व्यापारी पर संकट आने पर सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाकर एक मिसाल प्रस्तुत की। दुकान जलने पर पीड़ित व्यापारी को 51 हजार रुरपए व्यापारियों ने प्रदान किए। गौरतलब है कि बीते दिनों स्टेशन रोड पर एक हैंडलूम की दुकान में आग लग गई थी। दुकान संचालक को लगभग 15 लाख रुपयों का नुकसान हुआ था। पूरा माल और फर्नीचर जलकर खाक हो गया था। ऐसे में परासिया के व्यापारी सामने आए। सभी ने सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से राहत राशि एकत्रित की। 51 हजार रुपए एकत्रित कर पीड़ित दुकानदार को प्रदान किए गए। पीड़ित व्यापारी ने शीघ्र ही दुकान खोलने का आश्वासन दिया है। इस बार युवाओं की पहल पर सहयोग का निर्णय लिया गया था। गौरतलब है कि व्यापारी संघ के गठन की प्रक्रिया भी जारी है।

टेंट हाउस, डी जे कर्मचारियों को मिली राशन किट

परासिया। डीजे, डेकोरेशन कर्मचारियों को रविवार को राशन किट दी गई। इंटक कार्यालय में 120 टेंट डी जे डेकोरेशन कर्मचारियों को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, सांसद नकुल नाथ प्रदत्त राशन किट का वितरण किया गया। लाक डाउन के दौरान टेंट, डी जे डेकोरेशन का कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित था। जिससे टेंट कर्मचारियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा था। टेंट हाउस, डी जे यूनियन ने विधायक सोहन वल्मीक के समक्ष रखी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं सांसद नकुल नाथ से चर्चा कर राशन किट की व्यवस्था करवाई। इंटक कार्यालय में विधायक सोहन वाल्मिक, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हेंमत राय ने किट का वितरण किया। इस अवसर पर आशीष सिकन्दरपुरे, राकेश शर्मा, सादीक खान, शाबीर खान, अमजद खान, जुगल विश्वकर्मा, संतोष डेहरिया, टेंट एसोसिएशन अध्यक्ष जाहिद खान, विनय जैन, हेमराज सोनकर, धीरज ताम्रकार, मोनू साहू, अरविन्द तिवारी, मुकेश सूर्यवंशी, आदि उपस्थित थे।

21 परीक्षा केंद्रों में तैनात रहेंगे 28 कर्मचारी

परासिया। हायर सेकंडरी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में जाने से पहले विद्यार्थियों के स्वास्थ की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ विभाग ने 21 परीक्षा केंद्रों के लिए 28 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। बीएमओं डॉ. सुधा बख्शी ने बताया कि कोविड 19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम और बचाव की दृष्टि से शासन के निर्देंश पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त विद्याथियों की आवष्यक जांच की जाएगी। तैनात किए गए कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र में टाइम टेबिल अनुसार डयूटी स्थल पर निर्धारित समय पर पंहुचने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारी विद्यार्थियों की आवश्यक जांच कर रिकार्ड का संधांरण करेंगे। परीक्षा केंद्र में मॉडल स्कूल, अराधना कांवेंट, पेंचव्हेली विद्यालय, अराधना विद्यालय, आदर्श कन्या शाला, बालक माध्यमिक शाला परासिया, इकलहरा, कुंडाली कला, रावनवाडा, रिधोरा, षिवपुरी, बडकुही, कन्हरंगाव, झुर्‌रेमाल, पगारा, उमरेठ, न्यूटन चिखली, पलटवाडा, मोरडोंगरी और चान्दामेटा कन्या उच्चत्तर माध्यमिक और बालक शाला परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

कार की टक्कर से ऑटो पलटा

फोटो 19

ऑटो पलटने के बाद धुआं निकलने लगा।

परासिया। परासिया रावनवाड़ा मार्ग पर चौराहा में कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। इस घटना में किसी के घायल होने के समाचार नहीं है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार कार खिरसाडोह बायपास से न्यूटन की ओर जा रही थी। बीजी साइडिंग के समीप चौराहे पर रावनवाड़ा से परासिया की ओर आ रहे आटो को कार चालक ने टक्कर मारी। ऑटो पलट गया। कार ऑटो दोनों को नुकसान पंहुचा।

पूजन सामग्री विक्रेताओं को दी राशन किट

परासिया। भाजपा ने पूजन सामग्री विक्रताओं को राशन किट प्रदान की। मंधान डेम निर्माण कार्य को लेकर की गई पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया द्वारा नंगे पैर पदयात्रा के 13 वर्ष पूर्ण होने पर, मंधान डैम का जल वितरण कर जल समस्या के निदान के संबंध में लोगों से चर्चा की, साथ ही हिंगलाज मंदिर परिसर में स्थित पूजन सामग्री विक्रेता परिवार के लोगों को राशन किट प्रदान की गई। शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान दी गई। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जन हितेषी योजनाओं के बारे में जनता को आगे आकर लाभ लेने को कहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परासिया पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, मोहन भास्कर, मनीष सोनू यादव, कपिल ठाकर, निरंजन सिंह, ऋषि बाबा, चुन्नाी साहू, विजय साहू, चेतन साहू, कुलदीप साहू, नवल यादव, गणेश साहू, मनोज विष्वकर्मा, भूरा कौरव एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

परासिया अस्पताल की लैब टीम ने लिए सैंपल

सभी 26 सैंपल सफल, नहीं हुए रिजेक्ट

परासिया। परासिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब के लैब टेक्निशियन टीम ने कोविड 19 के सैंपल लिए। खास बात यह है कि कोविड की लडाई में सबसे मुश्किल काम सैंपल लेना माना जाता है। परासिया की लैब टेक्निषियन टीम के सदस्यों ने सैंपल लिए। 26 सैंपल टीम के द्वारा लिए गए। इन 26 सैंपल में से एक भी सैंपल रिजेक्ट नहीं हुआ। सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। सैंपलिंग टीम में राम बंदेवार, दीपा कैथवास, हीरामणि अहिरवार ने सैंपल लिए। बीपीएम अनूप साहू ने बताया कि कोविंड 19 में सैंपलिंग सबसे कठिन काम है। परासिया की टीम ने इस काम को सफलतापूर्वक कर महत्वपूर्ण काम किया है।

कमर्शियल माइनिंग का विरोध करेगी बीएमएस

बीएमएस ने बैठक में बनाई रणनीति

परासिया। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, पेंच कन्हान द्वारा कमर्षियल माईनिंग का विरोध किया है। बीएमएस ने बैठक कर इसकी रणनीति बनाई। बीएमएस के महामंत्री कुंवर सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कमर्शियल माईनिंग एवं निजीकरण को बढ़ावा देने का जो निर्णय लिया गया है उसका विरोध पूरी ताकत के साथ भारतीय मजदूर संघ करेगा। कोआर्डिनेशन के निर्णयानुरूप 6 से 9 जून तक पेंच, कन्हान की सभी यूनिटों में जन संपर्क पाम्पलेट, पोस्टर बेनर, गेटमिटिंग के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। 10 जून बुधवार को महाप्रबंधक कार्यालय पेंच कन्हान के समक्ष प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया जाएगा ताकि भारत सरकार अपने लिए गए कामर्शियल माईनिंग के निर्णय को वापस और पूर्व की भांति सी.आई.एल को एक कंपनी मानते हुए उसे नए कोल ब्लाक एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करें। जिससे कार्यरत कर्मचारियों को शोषण से बचाते हुए सरकार द्वारा दिए हुए लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके। बैठक में बीएमएस के प्रदेश मंत्री राकेश चतुर्वेदी, बीएमएस के वेकोलि उपाध्यक्ष और कोयला प्रभारी शिवदयाल बिसंदरे, महामंत्री कुंवर सिंह उपस्थित रहे।

होम क्वारंटाइन के उल्लंघन पर किया जुर्माना

परासिया। कोविड 19 के प्रकरणों को होम क्वारांटिन कर अंडरटेकिंग लिया गया है। क्वारांटिन के नियमों का पालन नहीं करने के कारण अन्य लोगों को संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इस हेतु संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर द्वारा आदेशित किया गया है कि संबंधित व्यक्ति जिसको होम कोरंटिन किया गया है वह उल्लंघन करते हुए पाया जाता है दो हजार का अर्थ दंड लगाया जाना है। पुनः उल्लंघन किए जाने पर उक्त व्यक्ति को तत्काल क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाना है। कलेक्टर के आदेश अनुसार कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परासिया अंतर्गत दुर्गेश सिंह ठाकुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परासिया के नेतृत्व में शरद कुमार द्वारा होम कोरंटिन का उल्लंघन पर निकाय द्वारा दो हजार का अर्थदंड लगाया गया एवं श् घर पर होम क्वारांटिन करने हेतु आदेशित किया गया है।

बंसत मालवी सम्मानित

परासिया। लाक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले बसंत मालवी दुबारा सम्मानित हुए। इंदौर की कर्मशील जन जागरूक संस्था द्वारा बसंत मालवी को सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र दिया गया। कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन किया गया। लाक डाउन के दौरान बसंत मालवी, ललित सूर्यवंशी ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दी। घरों घर जाकर सब्जी की किट बांटी गई। इसके साथ नगर पालिका द्वारा संचालित रसोई में भी सब्जी दी गई। दो माह तक रोजना इनके द्वारा सामग्री दी गई। समाज हित के कार्यो को देखते हुयें रजक समाज द्वारा बसंत मालवी को सम्मानित किया गया था। अब इंदौर की संस्था ने बसंत मालवी को समानित किया।

जीएम ऑफिस में पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे

परासिया। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेंच क्षेत्र के मुख्यालय में पर्यावरण दिवस पर पेंच पर्यावरण विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पर्यावरण ध्वज फहराया गया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। जीएम आफिस की वाटिका में पौधे भी लगाए गए। पेंच के महाप्रबंधक सोहाग चंद्र पंड्या के हस्ते पर्यावरण के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। पेंच के महाप्रबंधक सोहाग चंद्र पंड्या ने शपथ दिलाई । कोल् इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का पर्यावरण संरक्षण के लिए कोल् इंडिया परिवार के नाम संदेश का वाचन रविराज मीणा, सहायक प्रबंधक पर्यावरण, के द्वारा किया गया। इसके पश्चात महाप्रबंधक कार्यालय में स्थित पेंच वाटिका मे पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पौधे बांटे गये। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, श्रम संघों के प्रतिनिधि, पेंच मित्र टीम एवं शक्ति की टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग के धर्मेंद्र मिश्रा ने किया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source