श्री सुंदरकांड ग्रुप ने किया संगीतमय सुंदरकाण्ड का महापाठ
Publish Date: | Tue, 23 Jun 2020 04:03 AM (IST)
फोटो 7
लच्छु रघुवंशी के निवास पर हुआ सुंदरकांड
छिंदवाड़ा। श्री सुुंदरकांड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा लगातार धार्मिकता के साथ, साथ सामाजिक कार्यों को करने को लेकर छिंदवाड़ा जिले के साथ, साथ अन्य जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। ग्रुप द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए विज्ञान की सहायता तो ली जा रही है, ग्रुप ने लोगों से अपील की है कि घरों पर ही रहकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर शनिवार सुंदरकांड के साथ, साथ हनुमान चालीसा का भी एक साथ पाठ करें, ताकि इस महामारी से छुटकारा मिल सके। ग्रुप द्वारा लच्छु रघुवंशी के निवास स्थान में सुंदकांड का महापाठ किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के प्रमुख शुभम कसार, अक्षय ठाकुर, भानुप्रताप सिंह राठौर, कैलाश उइके, संतोष वंशकार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ृ———————-
नाट्य परंपरा आध्यात्मिक नहीं दैहिक सुख की बात करती हैः अर्जुन देव चारण
छिंदवाड़ा। नाटयागंगा द्वारा आयोजित एक्टिंग की ऑनलाइन पाठशाला के 27 दिन पूरे हो चुके हें। सोमवार को मशहूर रंगकर्मी अर्जुन देव चारण ने अपना उद्बोधन दिया। अर्जुन देव चारण ख्याति प्राप्त राजस्थानी कवि, समीक्षक, नाट्य लेखक, नाटय निर्देशक और अनुवादक हैं। नाट्य लेखन के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी सम्मान से समानित किया गया है। नाट्यशास्त्र और नाट्यकला के सूक्ष्म पहलुओं पर प्रकाश डालकर सभी रंगकर्मियों को उन बिंदुओं से अवगत कराया जो हर एक कलाकार के लिये बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। नाट्य शास्त्र के पहले अध्याय में दी गई नाटक की परिभाषा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नाटय परंपरा आध्यात्मिक सुख की बात करती है ना कि दैहिक सुख की। इसके साथ ही सर ने एक अति महत्वपूर्ण बात कही कि रंगकर्म में रंग का अर्थ जब तक हम नहीं समझ लेते उसकी सामाजिकता भी समझना कठिन है। रंगकर्म में रंग का अर्थ रंजन होता है, रंगकर्मी समाज का रंजन करता है और हर युग में रंजन करना सबसे मुश्किल काम है। जब नाटक को देखते हुए दर्शक पात्रों के साथ हंसने या रोने लगता है, ये ही रंजन की प्रक्रिया है। अर्जुन देव चारण ने आज कलाकारों के मन से इस भ्रांति को भी दूर किया कि आध्यात्म धर्म से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आध्यात्म व्यक्ति का स्वभाव है। इसलिए लोक, वेद और अभिनेता का स्वभाव नाटक के ब्रह्मंड माने जाते हैं। एक अभिनेता जब अपने आप को किसी नाटक के चरित्र में बदलता है तो वह अपना मूल स्वभाव छोड़कर चरित्र के स्वभाव को ओढ़ लेता है साथ ही जब हम नाटकों को करते हैं तो हर नाटक करते समय हमारी सामाजिक दृष्टि अलग होती है। कार्यशाला का संचालन सुमित गुप्ता ने एवं आभार मानसी मटकर ने व्यक्त किया। अतिथि के रूप में जमुना अइयर, विनोद विश्वकर्मा, दीपक और केशव कैथवास उपस्थित रहे। कार्यशाला के निर्देशक पंकज सोनी, तकनीकि सहायक नीरज सैनी, मीडिया प्रभारी संजय औरंगाबादकर, प्रश्नोत्तर सत्र समन्वयक रोहित रूसिया कार्यशाला प्रबंधक नीता वर्मा, सुवर्णा दीक्षित और मार्गदर्शक मंडल में वसंत काशीकर, जयंत देशमुख, गिरिजा शंकर और आनंद मिश्रा हैं।
——————
नागद्वारी मेले की अनुमति की मांग
छिंदवाड़ा। नागपंचमी के उपलक्ष्य में सतपुड़ा की भूमि पर लगने वाला नागद्वारी का मेला 15 जुलाई से प्रारंभ होना था, किन्तु नागद्वारी कमेटी द्वारा लोकहित में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नागद्वारी मेला का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए। जिस पर होशंगाबाद कलेक्टर द्वारा इस साल मेला रद्द कर दिया गया, किन्तु नागद्वारी श्रद्धालू जो लगभग 40, 45 वर्षो से निरंतर सेवा एवं दर्शन का लाभ प्राप्त करने हेतु नागद्वारी की पहाड़ी जाते थे, उक्त निर्णय पर से वे सारे श्रद्धालु वंचित हो जाएंगे। लिहाजा प्रशासन से के. एस. सेंगर निवासी विशुनगर वार्ड क्र. 45 एवं दिलीप कुमार गार्वे निवासी भरतादेव रोड चंदनगांव और अन्य श्रद्धालुओं ने निवेदन किया है कि, जिस तरह चारों धाम की यात्रा, अमरनाथ की यात्रा, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च एवं अन्य तीर्थ स्थानों देव दर्शन हेतु अनुमति प्रदान की गई है उसी प्रकार श्री क्षेत्र नागद्वारी के दर्शन एवं सेवा के लिए हम श्रद्घालु इस यात्रा के लिए अनुमति प्रदान करने के लिए निवेदन करते हैं और आशा करते है कि संपूर्ण समुदाय की आशाओ पर शासन प्रशासन ध्यान देकर अनुमति प्रदान करेंगे।
————–
पुलिया निर्माण नहीं होने पर नगर निगम में होगा घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन
फोटो- 9
छिंदवाड़ा। नगर निगम के गठन के बाद से आज दिनांक तक नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 सारसवाड़ा में नाले के ऊपर पुलिया निर्माण नहीं होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध हो जाता है। इस संबंध में सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया। हिंद मजदूर किसान पंचायत की अध्यक्ष शोभा शर्मा ने चेतावनी दी है कि पुलिया निर्माण ना होने पर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा और घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि नगर निगम एक तरफ तो ग्रामीणों से टैक्स की वसूली करता है, परंतु सुविधाएं देने के नाम पर नगर निगम का रवैया सौतेला है। सारसवाड़ा पहुंच मार्ग पर निर्माण की जाने वाली पुलिया के लिए अनेकों बार अधिकारियों ने आश्वासन दिए हैं परंतु निर्माण कार्य के नाम पर एक गिट्टी नहीं लगाई गई। बारिश के मौसम में इतनी अत्यधिक परेशानी होती है कि नाले के उस पार श्मशान घाट होने के कारण ग्रामीणों को शव यात्रा श्मशान घाट पहुंचाने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने स्वयं के व्यय पर ह्यूम पाइप पाइप लाए हैं और प्रशासन की लापरवाही से खफा होकर अब यह तय किया है कि बारिश के पूर्व जनभागीदारी से नाले की पुलिया का निर्माण कराया जाएगा, जो कि अस्थाई व्यवस्था है ताकि लोगों को बारिश के मौसम में आवागमन में परेशानी ना हो यदि प्रशासन ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो सारसवाड़ा के नागरिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।
ओ.बी.सी. महासभा के अध्यक्ष बने विपिन वर्मा
छिंदवाड़ा। ओ.बी.सी.महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं राष्ट्रीय संरक्षक ओ.बी.सी. वैभव सिंह के सहमति से ओ.बी.सी. महासभा के प्रदेश महामंत्री बृजेंद्र यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा अरविंद यादव को जिला संगठन प्रमुख एवं लोधी विपिन वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर आत्माराम वर्मा, आलोक साहू, राजू नागरे, मोनू यदुवंशी, सुरेंद्र यादव, विजय यादव, टी.आर. यादव, साबिर मंसूरी ,संजय वर्मा, नियाज भाई, हंस यदुवंशी, सोनू बंदेवार, हेमराज वर्मा, आशुतोष पटेल, कर्ण वर्मा, हेमंत वर्मा आदि ने हार्दिक बधााई दी है।
शहीद हुए सैनिकों के लिए गीतापाठ कर तर्पण किया
8
श्री योग वेदांत समिति ने किया आयोजन
छिंदवाड़ा। श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों ने बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों के लिए श्रीमद भागवत गीता के सातवें अध्याय का पाठ कर तर्पण कार्य किया। सोमवार को खजरी आश्रम, गुरूकुल, महिला उत्थान आश्रम में शहीद हुए सैनिकों का तर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण की। देश में कार्यरत 2500 श्री योग वेदांत सेवा समितियां एवं 550 आश्रमों में यह पाठ विधिवत संपन्ना कराया। इस देवीय कार्य में खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई, गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, महिला उत्थान आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोडे, एम.आर. पराड़कर, पी.आर. शेरके, हरीश मक्कड़, अंकित ठाकरे, मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे