सड़कों पर पशुओं के जमावाड़ा से नित्य हो रही दुर्घटना
जुन्नाारदेवन: परासिया जुन्नाारदेव मुख्य मार्ग पर आवारा एवं पालतु जानवरों के जमावाड़ा से आम जनता टू व्हीलर, फोर व्हीलर वाहन चालकों को परेषानी हो ही रही हैं।वहीं नित्य दुर्घटनायें घटित हो रही हैं। नागरिकों ने जुन्नाारदेव पुलिस से बात एक अभियान चलाने एवं पशु मालिकों पर कार्यवाहीं करने की बात कही।
ज्ञात रहें कि आवारा एवं पालतु पशुओं का जों जमावड़ा सड़कों पर लग रहा हैं वह मात्र इस क्षेत्र की समस्या ही नहीं हैं अपितु जिला मुख्यालय से नगरीय एवं ग्राम पंचायतों जहॉं पर ये मुख्य सड़क मार्ग हैं, एवं आम जन निवासरत् है। उन क्षेत्रों में यह समस्या सदैव मुंह बाये खड़ी रहती है।
नित्य हो रही दुर्घटनाऐं – उक्त समस्या इस क्षेत्र की भी हैं, प्रतिदिन सायं होने से रात्रि होने तक यहॉं की मुख्य सड़क मार्गो पर आवारा पशुओं का जमावाड़ा लगने लगाता हैं, जो काफी समय तक रहता हैं। इस दौरान आमजन इन पशुओं को इधर से उधर भगातें नजर आते हैं। सड़कों पर इन पशुओं के जमावाड़ा लगने से आमजन सहित टू-फोर व्हीलर चलाने वालें जहॉं हलाकान परेषान होती हैं वहीं इनसे नित्य दुर्घटनायें घटित हो रही है। जिससें सभी जन भयभीत है।
पशु मालिकों दर्ज हो अपराध
सड़कों पर जो आवारा पशुओं का जो जमावाड़ा लग रहा हैं। इन पशुओं के मालिकों को खोजने हो एवं पता चलने पर अपराध दर्ज किया जाना चाहिए। ऐसा यदि एक सप्ताह अभियान चल जाये एवं कुछ मालिकों पर अपराध दर्ज हो जाये तो यह समस्या अपने आप समाप्त हो जायेगी।