Top Story

खेलते-खेलते झूले की रस्सी से बालक का गला कसा

Publish Date: | Sun, 14 Jun 2020 04:04 AM (IST)

नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल से किया नागपुर रिफर

छिंदवाड़ा। शहर के सिवनी प्राणमोती क्षेत्र में रहने वाला एक 12 साल का बालक अपने घर में खेल रहा था। इस बीच खेलते-खेलते झूले की रस्सी उसके गले में फंस गई। इस कारण उसका गला कसा गया। इस बीच घर में मौजूद परिजन ने जब देखा तो तत्काल ही उसे फंदे से निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी प्राण मोती निवासी महेंद्र पिता शिवलाल अहिरवार (12) के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रोजाना की तरह महेंद्र अपने घर में खेल रहा था। घर में खेलते समय घर में ही लगे झूले में झूलते समय अज्ञात कारणों के चलते रस्सी में महेंद्र का गला फंस गया। गला फंसने के कारण फंदा पड़ जाने के कारण महेंद्र का दम घुटने लगा। इस बीच घर में मौजूद परिजनों ने जब देखा तो तत्काल ही महेंद्र के गले से फंदा निकाला और तत्काल ही उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महेंद्र को तत्काल ही नाजुक स्थिति में नागपुर रेफर कर दिया गया। इधर चिकित्सकों की मानें तो महेंद्र की हालत गंभीर है।

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के बुचनाई निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम को खेत से अपने घर लौट रहा था। इस बीच वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों द्वारा इलाज किए जाने के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया। पुलिस के अनुसार बुचनई निवासी सुबेरचंद पिता पितरू भलावी (48) के परिजनों ने बताया कि सुबेरचंद खेत गया था। शुक्रवार को जब वह खेत से लौट रहा था कि तभी रास्ते में बारिश के साथ बिजली चमकी और सीधे सुबेरंचद के पास आकर गिरी। बिजली गिरने के कारण मौके पर ही सुबेरचंद बेहोश हो गया। सुबेरचंद के बेहोश होने के बाद परिजन उसे उठाकर जिला अस्पताल लेकर रात में पहुुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान सुबेरंचद को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

छिंदवाड़ा। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के रंगारी निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के बाद युवक को तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार रंगारी निवासी शेषराव पिता लक्ष्मण साबले (35) के परिजनों ने बताया कि शेषराव ने शुक्रवार की शाम को ज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने के बाद युवक को तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में चले इलाज के दौरान युवक ने बीती रात दम तोड़ दिया।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source