Top Story

जब खाना बनाने का नहीं हो मन और बच गई हो दाल, तो ऐसे बनाइए टेस्टी पराठा

Paratha - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PLATES_AND_PLATTERS Paratha -पराठा

नपातुला खाना बनाना मुश्किल होता है। कई बार ऐसा होता है कि रात को खाने में दाल बनाई और वो बच गई। ऐसे में सुबह उसी दाल को हर कोई खाने से कतराता है। अगर दाल बहुत ज्यादा बच जाए तो और भी कलक लगती है। ऐसे में अगर आप उस बची हुई दाल की कोई डिश बना लें तो कहने ही क्या। आज हम आपको इसी बची हुई दाल का स्वादिष्ट पराठा बनाने का तरीका बताते हैं। खास बात है कि इसके टेस्ट से कोई ये भाप ही नहीं पाएगा कि ये पराठा आपने बची हुई दाल से बनाया है। 

बची हुई दाल का पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें 

बची हुई दाल
आटा
पिसी लाल मिर्च 
महीन कटी हरी मिर्च
महीन कटा प्याज 
हींग 
धनिया की पत्ती
नमक 
रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले जितने भी आपको पराठे बनाने हैं उसी के अनुसार परात में आटा लीजिए। इस आटे को मसलने के लिए आपको पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है। इस आटे को बची हुई दाल से ही मसलना है। ऐसा इसलिए क्योंकि दाल में पानी होता है। अब आटे के ऊपर बची हुई दाल डाल दें। 

इसमें अब पिसी लाल मिर्च, महीन कटी हरी मिर्च, महीन कटा प्याज, आधा चम्मच हींग, धनिया की पत्ती और स्वादानुसार नमक डाल दें। अब इसे अच्छे से मसल लें। जैसे आप पराठा बनाते हैं उसी तरह से आटे की लोई बनाइए और बेलकर तवे पर रिफाइंड की सहायता से सेके। इस पराठे को चाय के साथ ऐसे ही या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते हैं।  

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन