Top Story

ब्राह्मण ,केश शिल्पी और मातंग समाज के लोगों को खाद्यान्ना किट के साथ आर्थिक मदद दी

Publish Date: | Sun, 07 Jun 2020 04:07 AM (IST)

लॉकडाउन के संकट से जूझते आम आदमी के बीच पहुंचे विधायक सुनील उइके

दमुआ। क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके ने शनिवार को दमुआ और आसपास निवासरत ब्राह्मण विप्र समाज, केश शिल्पी सेन समाज और बैंड बाजों से अपनी रोजी-रोटी चलाने वाले मातंग समाज के सौ से ज्यादा लोगों को बतौर राहत खाद्यान्ना किट और आर्थिक राशि का चेक प्रदान किया ।इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना काल की वजह से प्रभावित हुए ब्राह्मण सेन और मातंग समाज को मदद पहुंचाने के लिए उन्होंने ही सबसे पहले मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी ।उन्होंने कहा शासन से लड़ना अलग बात है और लोगों की मदद करना दूसरी बात । गरीब किसी पार्टी का नही होता। यही सोचकर अपने साथियों के सहयोग से मैंने कोरोना की वजह से रोजी रोटी का संकट झेल रहे ब्राह्मण विप्र समाज ,केश शिल्पी सेन समाज और शादी ब्याह के उत्सवी माहौल को अपने बैंड बाजो से दुगुना कर देने वाले मातंग समाज के लोगों को क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते व्यक्तिगत तौर पर राहत पहुंचाने का कार्य शुरू किया है । कृपया इसे स्वीकारे ।

इस दौरान विधायक सुनील उइके और उनकी पूरी टीम ने लॉकडाउन के दिशा निर्देशों और सोशल फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया । तीनो समाज के लोगों को खाद्यान्ना किट और आर्थिक सहायता राशि के चेक का वितरण करते समय उनके साथ कांग्रेस के जुन्नाारदेव ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी दमुआ ब्लाक अध्यक्ष विनोद निरापुरे ,जिला पंचायत सदस्य गुरुचरण खरे, नवेगांव पर्यवेक्षक छोटू पाठक,नपा उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर , कार्यकारी अध्यक्ष नीटू गांधी नगर अध्यक्ष राजू सोलंकी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नंदू साहू तथा सोनू डेहरिया उपस्थित थे।

——————–

नई खदानों के लिए भाजपा ने किया बावरिया का सम्मान

संघर्षों के बाद शुरू हो सकी खदान

फोटो- 9

परासिया। क्षेत्र में दो नई खदानें मिलने के बाद भाजपा ने शनिवार को पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया का सम्मान किया। ताराचंद बावरिया ने इन लंबित प्रोजेक्ट को प्रारंभ करने के लिए गंभीर प्रयास किए थे। दिल्ली, भोपाल से लेकर सड़क तक उन्होंने इन खदानों के लिए लड़ाई लड़ी थी।

अमरवाडा के बहेरिया गांव के खदान खुलने के स्थल से लेकर पेंच कन्हान तक उन्होंने बाइक रैली की थी। अमरवाड़ा के भाजपा नेता उत्तम ठाकुर इस यात्रा में शामिल थे। खदानों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी को ज्ञापन सौंपे थे। धनकशा संघर्ष समिति भी लगातार इस मामले में लगी हुई थी। भाजपा कार्यालय में माला पहनाकर तिलक लगाकर बावरिया का सम्मान किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीचंद पटेल, सज्जू तिवारी, परमहंस सिंह चंदेल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेष दुबे, हरि आठनकर, आयुष चैरसिया आदि ने ताराचंद बावरिया का सम्मान किया।

———-

जीएम आफिस में पर्यावरण दिवस पर फहराया ध्वज

वाटिका में किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

फोटो-11

परासिया। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पेंच क्षेत्र के मुख्यालय में पर्यावरण दिवस पर पेंच पर्यावरण विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पर्यावरण ध्वज फहराया गया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई। जीएम आफिस की वाटिका में पौधे भी लगाए गए।

पेंच के महाप्रबंधक सोहाग चंद्र पंड्या के हस्ते पर्यावरण के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। पेंच के महाप्रबंधक सोहाग चंद्र पंड्या ने शपथ दिलाई। कोल् इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का पर्यावरण संरक्षण के लिए कोल इंडिया परिवार के नाम संदेश का वाचन रविराज मीणा, सहायक प्रबंधक पर्यावरण, के द्वारा किया गया। इसके पश्चात महाप्रबंधक कार्यालय में स्थित पेंच वाटिका मे पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर पौधे बोटे गये। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी, श्रम संघो के प्रतिनिधि, पेंच मित्र टीम एवं शक्ति की टीम उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण विभाग के धर्मेंद्र मिश्रा ने किया।

——————

स्टॉप डेम तोड़कर किया जा रहा अतिक्रमण

फोटो-12

परासिया। ग्राम पंचायत बरारिया के वार्ड क्रमांक 07 में निर्मित स्टॉप डैम की बाउंड्री वॉल को तोड़कर अतिक्रमण कर मकान बनाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और इस भूमि को सुरक्षति करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में धार्मिक और सार्वजनिक भूमि में अतिक्रमण करने की शिकायत की गई है। अतिक्रमण वाली जमीन पर भीमसेन बाबा का चौपाल और धार्मिक स्थल होने की बात कही गई है। जहां समय समय पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। डैम की बाउंड्री वाल को तोड़कर गड्डे खोदे गए हैं। जिससे स्टॉप डेम का पानी बहकर किसानों के खेत में जाएगा जिससे फसलें नुकसान होगी । मोक्ष धाम पहुंचने का रास्ता भी बंद हो जाएगा । ग्रामीणों ने बताया कि इस सार्वजनिक धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण हो जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।

—————-

रेड जोन से आए लोगों की हुई स्क्रीनिंग

परासिया। रेड जोन से आए लोगों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। वार्ड क्रमांक दो में आंगनवाड़ी कार्यक्रम उषा यादव ने एएनएम और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ घर घर जाकर स्क्रिनिंग की।

——————

युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण

परासिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मोक्ष धाम में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता शक्ति नंदन श्रीवास्तव, बल्लू नागी, राजू माहोरे, युवा मोर्चा के रिंकू घोरके, नरेश चोरिया, रूपेंद्र डेहरिया, नगर अध्यक्ष मयूर देशमुख, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, मनोज खेलवाड़ी, राहुल विष्वकमा विवेक माहोरे उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के प्रदेष पदाधिकारी रिंकु घोरके ने बताया कि कई तरह के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए है। उन्होंने कहा कि समय समय पर युवा मोर्चा द्वारा बारिष के दिनों में पौधे लगाए जाएंगे।

——————

—————–

भाजपा नेता रामअवतार यादव का निधन

परासिया। भाजपा के वयोवृद्ध नेता रामअवतार यादव का शनिवार को निधन हो गया। वे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। भाजपा नगर के अध्यक्ष भी रहे। नगर पालिका के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए उन्हें याद किया जाता है । बीजी साईडिंग के मैनेजर पद से वे रिटायर हुए थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाईन की थी। बीजी साईडिंग के मैनेजर रहते हनुमान मंदिर निर्माण और पूरी व्यवस्थाएं करने के लिए बेहतर योगदान के लिए उन्हें जाना जाता है। राजनीति में सुचिता और ईमानदार के उदाहरण वे थे। उनका अंतिम संस्कार सात जून को सुबह दस बजे रिंक टाकीज मोक्षधाम में किया जाएगा। भाजपा ने उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source