Top Story

खुल गई अंग्रेजी शराब दुकान

Publish Date: | Sat, 13 Jun 2020 04:13 AM (IST)

तामिया। आबकारी विभाग ने शराब दुकान का संचालन शुरू कर दिया है। जुन्नाारदेव रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में होमगार्ड सैनिक अय्यूब खान, शेर सिंह को तैनात किया है। दूकान में दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वही देशी शराब दुकान में नगर सैंनिक जवर शा और अशोक सोनी को तैनात किया गया।

कमल भारती का निधन

तामिया। भारिया ढाना निवासी कमल पिता दर्शनलाल भारती उम्र 45 साल का निधन हो गया है। कमल बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्थानीय मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

डामर गिट्टी से भरा ट्रक जुन्नाारदेव रोड पर पलटा

तामिया। जुन्नाारदेव रोड में कॉलेज रोड पुलिया के पास डामर गिट्टी से भरा ट्रक पलट गया। गुरुवार शाम केटी कंपनी प्लांट से डामर गिट्टी लेकर जमनिया ग्राम जाते समय जुन्नाारदेव रोड में दो बाइक सवारों के गलत साइड में आ जाने से उन्हें बचाने के दौरान अशोक लीलेंड ट्रक क्रमांक एमपी 28 जी 2188 पलट गया। आलीवाडा निवासी ट्रक चालक सूरज को मामूली चोटे आई हैं। वहीं ट्रक के हेल्पर भागनाशा ने बताया कि जुन्नाारदेव रोड में कॉलेज पुलिया के पास दो बाइक सवार हार्न देने के बाद भी गलत साइड में घुस गए। उन्हें बचाने के ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

शुभम सिंह बने नए एसबीआई शाखा प्रबंधक

तामिया। बीते ढाई साल से पदस्थ भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक कमलेश धनौरे का स्थानांतरण आरएसीसी ब्रांच छिंदवाड़ा हो गया। वहीं सौंसर से आए शुभम सिंह ने तामिया एसबीआई शाखा प्रबंधक का प्रभार ग्रहण किया।

कोरोना काल में कायम की मानवता की मिसाल

नमो शिवाय अरजरिया के नाम से फोटो है

परासिया। प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर व्यवस्थागत बिंदु होता है, लेकिन परासिया के इतिहास में ये पहला वाकया होगा जब किसी अधिकारी का ट्रांसफर आम लोगों के लिए भी चर्चा विषय होगा। क्षेत्र में लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया के जबलपुर संयुक्त कलेक्टर के पद पर स्थानांतरण के बाद शुक्रवार को उन्हें रिलीव कर दिया गया। उनका स्थान छिंदवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर ओमप्रकाश सनोडिया लेंगे। एसडीएम अरजरिय को कोरोना काल में बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने लाक डाउन के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए तत्काल आवश्यक वस्तुओं को प्रदाय करने की व्यवस्थाएं बनाई। मध्यमवर्गी को सहयोग दिया। केश षिल्पी, पुजारी, वकील, अर्जी नवीस, मुंषी से लेकर हलवाईयों तक को उन्होंने राहत सामग्री की किट प्रदान की। तीन महीने तक चार नगरीय निकायों में जरूरतमंदों को भोजन देने के लिए जन सहयोग से रसोई का संचालक किया। प्रशासन पर लोगों ने विश्वास किया और दान सहयोग देने से पीछे नहीं रहे। महिला मंडल जैसे छोटे लोगों ने दान दिया तो बड़े व्यापारियों ने भी दान दिया।

भाजीपानी में मिले शव की हुई शिनाख्त

परासिया। भमोड़ी भाजीपानी के पासी मोहल्ले में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक न्यूटन का निवासी था। उसकी पहचान न्यूटन निवासी ओमकार साहू के रूप में हुई। मृतक शराब का आदि बताया जा रहा है। उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

रेलवे के सब स्टेशन में भर रहा पानी

जांच के लिए पहुंचे रेलवे के अधिकारी

परासिया। सिविल लाईंस कालोनी, विवेकानंद पार्क के पीछे बने रेलवे के विद्युत सब स्टेशन में पानी भर रहा है। बिजली वाली जगह पर एक से दो फुट तक पानी भरने से स्थिति खतरनाक बन सकती थी। इसलिए रेलवे के अधिकारी जांच के लिए सब स्टेशन पहुंचे। यहां पानी की निकासी देखी और व्यवस्था बनाने निरीक्षण किया। गौरतलब है कि निचली जमीन पर सब स्टेषन बनाने के बाद भी यहां इसे उंचाई नहीं दी गई। सब स्टेशन आसपास की जगह से निचले स्थल पर बन गया। इसकी पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे यहां पानी भर रहा था। समीप ही एक नाला बहता है। रेलवे लाईन क्रास कर पानी की निकासी कैसे होगी इसको लेकन रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यहां पानी इस तेजी से बहता है कि आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लेता है।

पुाराने सत्र की जमा करनी होगी फीस

परासिया। अशासकीय शाला संघ के जिलाध्यक्ष आंतनुदास गुप्व्ता ने अभिभावकों द्वारा चलाये जा रहे नो स्कूल नो फीस के नारे को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को अपातकालीन काल खंड में भी कर्मचारियों शिक्षकों को वेतन, लोन, टैक्स, के भुगतान पूरे करने पड़े है। स्थिति सामान्य होने पर व्यवस्थित ढंग से संस्था संचालन कर सभी सुविधायें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को गत वर्ष की स्कूल फीस देना अनिवार्य है। 30 जून तक बीते सत्र की फीस जमा करने के शासन के निर्देश हैं। इसके बाद फीस जमा करने पर पेनाल्टी शुल्क लगाया जा सकता है।

तीन हजार का ईनामी फरार गोवंश तस्कर पकड़ाया

फोटो 13

पुलिस ने किया आरोपित को गिरफ्तार

परासिया। छिंदवाड़ा होशंगाबाद और नरसिंहपुर में अपनी गतिविधि संचालित करने वाले फरार गोवंश तस्कर को पुलिस ने गिरफतार करने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। जिले के एसपी विवेक अग्रवाल, एएसपी शशांक गर्ग, एसडीओपी अनिल शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी और उमरेठ थाना प्रभारी अजय बाघमारे ने टीम गठित कर आरोपी को उसके गांव कोकट से गिरफतार किया। ग्राम कोकट निवासी ओरापी राममिलन पिता सम्मालाल खरे 27वर्ष की पुलिस को 2017 से तलाश थी। इसके गांव आने की सूचना के बाद गठित टीम सब इंसपेक्टर के के सेन, प्रधान आरक्षक सुबोध, आरक्षक नितेष ठाकुर, पुष्पराज रघुवंशी, प्रकाश भदैय सिंह, आरजू शर्मा, गांव पहुंचे।

आरोपित के विरूद्व 2017 में गोवंश प्रतिषेध अधिनियम पशु परिरक्षण अधिनियम मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया। तभी से आरोपित फरार चल रहा था और जगह बदन-बदल कर रह रहा था। एसपी ने पुलिस के चकमा देने वाले इस आरोप पर तीन हजार का इनाम घोषित किया था। लावाघोघरी, नरसिंगपुर और होशंगाबाद में भी आरोपी के विरूद्व, प्रकरण कायम था। आरोपी को पकडने वाली टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source