Top Story

  

नगर युवा मोर्चा ने फूंका चीन का पुतला

परासिया। नगर युवा मोर्चा ने अध्यक्ष मयूर देशमुख के नेतृत्व में चीन का पुतला फूंका। चीन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। चीन के द्वारा धोखे से भारत के 20 जवानों पर किए गए हमले के विरोध में युवा मोर्चा के द्वारा चीन के सामानों का बहिष्कार और चीन का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के नगर महामंत्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राहुल विश्वकर्मा ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ताराचंद बावरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति नंदन श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, राजू महोरे, भाजपा पार्षद बल्लू नागी, आशीष जायसवाल, रिंकु घोरके, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश चोरिया, रूपेंद्र डेहरिया, प्रख्यात शेलके, मनोज खेलवाडी, महेश सोमकुंवर , आकाश प्रजापति ,षैंकी नागी आकाश नागवंशी, राकेश साहू, विवेक महोरे विश्वास चौरसिया, अक्षय यादव, अंशुल मालवी आदि उपस्थित थे।