Top Story

सर्वधर्म सम्मेलन: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- कोरोना का मतलब, कोई रोए नहीं..

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज - India TV Hindi
Image Source : TWITTER जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज 

सभी धर्मों से ऊपर है राष्ट्रधर्म। कोरोना एक ऐसी बीमारी है, जो तुरंत दूसरों में फैल जाती है। हमें मानसिक अराधना करनी चाहिए। संयम में रहना चाहिए। ये कहना है जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का। रामभद्राचार्या इंडिया टीवी के सर्वधर्म सम्मेलन में शरीक हुए औऱ कोरोना से बचने के तरीके बताए। इंडिया टीवी पर होने जा रहे ये सम्मेलन दिनभर लाइव रहेगा और इसमें कई धर्मों के महागुरु हिस्सा लेंगे। 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज 80 से ज्यादा किताब और ग्रंथ लिख चुके हैं। रामायण और भागवत कथा वाचक भी हैं। चित्रकूट के तुलसी पीठ संस्थान के संस्थापक भी हैं। 1988 से रामानंद सम्प्रदाय के कई भाषाओं के जानकार हैं। करीब 22 भाषाएं जानते हैं। 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। 

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Religion News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन