नगर के वार्डो में हुआ घर-घर जनसंपर्क अभियान
छिंदवाड़ा। मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के प्रथम वर्ष में देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आमजन के नाम पत्र के साथ एक वर्ष की उपलब्धियों के पत्रक एवं मास्क वितरण करने हेतु भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में वार्ड नंबर 17, 18, 21, 27 के मतदान केन्द्रों में घर-घर जनसंपर्क अभियान किया गया। वार्ड क्र. 17 में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने स्वामी विवेकानंद पार्क में सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थित वृक्षारोपण किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर दौलत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री शिव मालवी, भाजपा नेता विजय झांझरी, धर्मेन्द्र मिगलानी, संजय अग्रवाल, अभिलाष गोहर, दीपक मिगलानी, तरूण मल्होत्रा, रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, अरूण शर्मा, संदीप सिंह चौहान, आकाश चौहान, अर्पण मैद, योगेन्द्र राणा, राकेश पहाड़े माईकल, मुकुन्द पम्पालिया, परख मिगलानी, खूबचंद साहू, पप्पू भायदे, अशोक बिंझाड़े, जितेन्द्र राय, नितेश गुप्ता, प्रतीक चांडक, नीलेश दुबे, दिलीप मालवी, कालू अर्नेजा, कुंदन मिगलानी, अशोक बिंझाड़े, दिलीप मालवी, परख मिगलानी उपस्थित थे।