Top Story

हल्की आइब्रो से हैं परेशान तो अपनाइए ये असरदार घरेलू नुस्खे, चंद दिनों में हो जाएंगी घनी

Eyebrow- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BEAUTYSINN Eyebrow – आइब्रो 

चेहरे को आकर्षक बनाने में आंखों, बालों के अलावा आइब्रो भी अहम भूमिका निभाती है। चेहरे के अनुरूप लड़कियां आइब्रो को सेट करवाती हैं। किसी के चेहरे पर मोटी और गोलाई वाली आइब्रो सूट करती है तो किसी के चेहरे पर पतली और लंबी। आइब्रो सही शेप में बने, इसके लिए सबसे जरूरी है आइब्रो का घना होना। कई लड़कियां आइब्रो की ग्रोथ को लेकर चिंतित रहती हैं। आइब्रो में बाल कम होने से आइब्रो का न केवल शेप सही आएगा बल्कि चेहरे की रौनक भी कम हो जाती है। अगर आपकी भी आइब्रो हल्की हैं और आप उन्हें घना करना चाहती हैं तो ये घरेलू नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। 

आइब्रो पर लगाइए कच्चा दूध

कच्चा दूध आइब्रो को घनी करने का सबसे अच्छा उपाय है। इसे आइब्रो पर रोजाना लगाने से आइब्रो की ग्रोथ बढ़ जाती है। इसे लगाने के लिए आप बस कच्चे दूध में रुई को डुबोएं। अब इसे रोजाना आइब्रो पर लगाने से आइब्रो की ग्रोथ कुछ ही दिनों में अच्छी हो जाएगी। 

Milk

Milk – दूध

एलोवेरा जेल भी कारगर
एलोवेरा जेल चेहरे की त्वचा के अलावा आइब्रो की ग्रोथ को भी बढ़ाने का काम करता है। बस आप एलोवेरा जेल को रोजाना आइब्रो पर लगाएं और कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। आइब्रो पर एलोवेरा को लगाने के बाद आइब्रो की हल्के हाथ से मसाज करीब एक मिनट तक करें। ऐसा रोज करने पर आपको असर दिखने लगेगा। 

Aloe Vera

Aloe Vera  – एलोवेरा

प्याज का रस
सब्जी में स्वाद को बढ़ाने के अलावा प्याज का इस्तेमाल आइब्रो के लिए असरदार है। इसके लिए बस प्याज की कुछ बूंदों को आइब्रो पर लगाएं और रोज मसाज करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आइब्रो घनी हो जाएगी। 

नारियल का तेल भी है उपयोगी
नारियल का तेल गुणकारी तत्वों से भरपूर होता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल लोग खाने के अलावा बालों की मसाज के लिए भी करते हैं। आइब्रो पर रोजाना नारियल का तेल लगाने से भी आइब्रो की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही आइब्रो घनी होने लगती है। 

कोरोना से जंग : Full Coverage