Top Story

कैंडल जलाकर रखा दो मिनट का मौन, बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Publish Date: | Mon, 22 Jun 2020 04:09 AM (IST)

कार्यक्रम के बाद व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

फोटो-13- चीनी सामान का बहिष्कार कर व्यापारियों ने ली शपथ। नवदुनिया

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। गांधीगंज में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अनाज व्यापारी संघ द्वारा केंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। देश के वीरशहीद जवानों को श्रद्वांजलि दी गई साथ ही चीन द्वारा निर्मित सामानों के बहिष्कार करने की शपथ सभी ने ली। सभी व्यापारियों व कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अंशुल शुक्ला द्वारा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत चाय पे चर्चा करते हुए सीएसपी अशोक तिवारी, यातायात डीएसपी सुदेश सिंह, एसडीएम अतुल सिंह ने गांधी गंज से ट्राफिक, पुलिस विभाग एवं प्रशासन से संबंधित समस्याएं सुनी एवं तीन दिन के भीतर व्यापारियों को ट्राफिक व्यवस्था से संबंधित सुझाव बना कर देने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अनाज व्यापरी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, संरक्षक सुरेश अग्रवाल, आशुतोष डागा, महेश चांडक, अशोक संचेती, अंशुल शुक्ला, संजय जैन, अरुण साहू, मोती सुखेजा, सोनू साहू, आकाश साहू, भावेश मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source