Top Story

स्वास्थ्य केंद्र में आईᅠब्लड सैंपल कलेक्शन मशीनᅠ

Publish Date: | Fri, 12 Jun 2020 04:16 AM (IST)

फोटो 6

स्वास्थ्य केंद्र में आई मशीन

जुन्नाारदेव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड 19 के तहत ब्लड सैंपल कलेक्शन का काउंटर खोला गया है। कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की जांच हेतु रक्त नमूने लेने हेतु जुन्नाारदेव में इस मशीन को प्रारंभ किया गया है। पहले सैंपल जबलपुर भेजे जा रहे थे अब वही जांच छिंदवाड़ा चिकित्सालय में प्रारंभ है। सैंपल एकत्रित करने के लिए जुन्नाारदेव मे सैंपल कलेक्शन केंद्र स्थापित किया गया है जिसके लिए नगर वासियों ने प्रशासन का धन्यवाद भी दिया है।

कंटेंटमेंट क्षेत्र में बांटी राहत सामग्री

जुन्नाारदेव। नगर के वार्ड क्रमांक 3 एकता कॉलोनी बीते 14 दिन से कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित है। विधायक सुनील उइके के द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र में रह रहे नागरिकों को राहत राशन सामग्री का वितरण किया। वार्ड नंबर 3 एकता कॉलोनी में लॉक डाउन में निवारत नागरिकों को विधायक ने राहत सामग्री प्रदान करवाई। इस दौरान नपा अध्यक्ष पुष्पा साहू, ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, अरुणेश जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे।

फेस मास्क एवं सैनिटाइजर का किया वितरण

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया कार्यक्रम

जुन्नाारदेव। भारतीय जनता पार्टी जुन्नाारदेव महिला मोर्चा के द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर फेस मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया गया। सैनिटाइजर एवं मास्क वितरण कर कोरोना महामारी से बचाव संबंधित समझाइश दी गई। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन व महिला मोर्चा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नाारे की उपस्तिथि में वार्ड क्रमांक 18 की बस्ती में डोर टू डोर जाकर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। इस कोरोना महामारी से हमें किस तरीके से बचना चाहिए उसकी विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी वरिष्ठ नेत्री रीता सेन, वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद सोनिया कुमरे, लीना चौरसिया, किरण कपूर, रेखा उइके, मालती पंडोले, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद परिहार, रमेश सालोडे सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी

फोटो 9

जामुनबर्रा तिराहे पर हुआ हादसा

जुन्नाारदेव। छिंदवाड़ा से जुन्नाारदेव की ओर तेज गति से आ रही कार क्रमांक एम. पी. 28 पी ए 9537 सवार ने ग्राम नजरपुर में मुख्य सड़क पर जामुनबर्रा तिराहे पर एक बाइक क्रमांक एमपी 28 एमके 4293 सवार चालक को टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार को सिर पर गंभीर चोट आई। ग्रामवासियों ने डॉयल 100 पर जानकारी दी। बाइक सवार को तत्काल शासकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ग्रामीणों के अनुसार दाताला निवासी की शिफ्ट डिजायर कार छिंदवाड़ा से नजरपुर सड़क मार्ग से होते हुए तीव्र गति से जा रही थी। तभी इस दौरान जामुनबर्रा गाव से आ रहे बाइक चालक को कार चालक ने टक्कर मार दी। समाचार लिखे जाने तक बाइक चालक को नगर के अस्पताल में उपचार प्रारंभ कर दिया गया था।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

जीतेगा भारत हारेगा कोरोना
जीतेगा भारत हारेगा कोरोना

Source