Top Story

बरसात के मौसम में बनाइए ये लजीज स्टफ्ड प्याज का पराठा, ये है बनाने की आसान रेसिपी

Onion Paratha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RASOI.POOJA Onion Paratha –  

स्टफ्ड पराठा सभी को पसंद होता है। ये पराठा बरसात और सर्दियों के मौसम में बड़ा ही स्वादिष्ट लगता है। स्टफ्ड पराठे की सबसे खास बात है कि इसके साथ आपको किसी भी सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती। इसे आप चाय की चुस्की के साथ भी खा सकते हैं। आज हम आपको प्याज का स्टफ्ड पराठा बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाना बहुत आसान है, जानिए इसे बनाने का तरीका…

प्याज का पराठा बनाने के लिए जरूरी चीजें

प्याज- महीन कटा हुआ
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
धनिया की पत्ती
पिसी धनिया
पिसी लाल मिर्च
नमक
रिफाइंड

बनाने की विधि- सबसे पहले प्याज के पराठे को बनाने के लिए आटे को मसल लीजिए। आटे में थोड़ा सा नमक जरूर डालें। इसके बाद आटे को थोड़ी देर के लिए फूलने के लिए रख दें। पराठे के अंदर जो प्याज भरना है उसका मटीरियल तैयार कीजिए। एक बर्तन में महीन कटा हुआ प्याज,हरी मिर्च बारीक कटी हुई, धनिया की पत्ती, आधा चम्मच पिसी धनिया, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लीजिए। इस बात का ध्यान रखिए कि नमक इस पेस्ट में तभी मिलाएं जब आप पराठे बनाने जा रहे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक पानी छोड़ता है। 

अब इस आटे की एक लोई लीजिए और उसमें इस प्याज वाले मसाले को भरिए। इसे बेलकर तवे पर सेकिए। अच्छी तरह से जब से पराठा सिक जाए तो गैस को बंद कर दीजिए। वैसे तो ये पराठा चाय के साथ ऐसी ही लजीज लगता है लेकिन आप चाहें तो अचार के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं। 

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन