Surya Grahan 2020: दुनिया ने देखा सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा, 25 साल बाद दिखा रिंग ऑफ फायर
Jun 21, 2020 2:48 PM (IST)
कुछ देर में समाप्त होगा सूर्य ग्रहण
भारत में सुबह 10 बजे के बाद सूर्य ग्रहण लगना शुरू हो गया था। दिन में 12 बजकर 10 मिनट सूर्य ग्रहण का चरम समय था। अब सूर्य ग्रहण अपने समापन की ओर है। ग्रहण करीब 3 बजकर 10 मिनट में समाप्त हो जाएगा।
Jun 21, 2020 2:22 PM (IST)
आचार्य विक्रमादित्य के अनुसार सूर्य ग्रहण का असर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के शारीरिक और मानसिक रूप से पड़ता है।
Jun 21, 2020 2:10 PM (IST)
ज्योतिषचार्य विक्रमादित्य सूर्य ग्रहण के बाद स्नान आदि करें। मंदिरों को शुद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही जरुरतमंद लोगों को दान दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
Jun 21, 2020 2:08 PM (IST)
ज्योतिषचार्य विक्रमादित्य के अनुसार सूर्य ग्रहण देखने से आपकी आंखों की रोशनी जा सकती है। इसलिए नग्न आंखों से देखने से बचे।
Jun 21, 2020 2:05 PM (IST)
भारत के साथ-साथ विदेशों में यूं दिखा नजारा
भारत के साथ-साथ विदेशों में यूं दिखा नजारा
Jun 21, 2020 1:42 PM (IST)
आज से 1522 पूर्व आर्य भट्ट ने इस बात को बता दिया कि सूर्य ग्रहण किस तरह से होगा – वैज्ञानिक निमिष कपूर
Jun 21, 2020 1:38 PM (IST)
ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार अगर आपने खाना खा लिया तो उसका फर्क आपको तुरंत नहीं बल्कि कुछ दिनों में नजर आता है।
Jun 21, 2020 1:36 PM (IST)
सूर्य ग्रहण के समय भोजन करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है-साइंटिस्ट रिंटू नाथ
Jun 21, 2020 1:32 PM (IST)
ग्रहण काल में ज्यादा बैक्टीरिया और वायरस उत्पन्न होते है। ऐसे में खाना पीना खाने से बचना चाहिए- ज्योतिषाचार्य शैलेश तिवारी
Jun 21, 2020 1:30 PM (IST)
भारत के अलग-अलग शहरों में कुछ यूं दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
भारत के अलग-अलग शहरों में कुछ यूं दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा।
Jun 21, 2020 1:30 PM (IST)
भारत के अलग-अलग शहरों में कुछ यूं दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
भारत के अलग-अलग शहरों में कुछ यूं दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा।
Jun 21, 2020 1:19 PM (IST)
विज्ञान बहती हुई गंगा की तरह है। इसमें जैसे-जैसे पता चलता है उसके बारे में हम रिसर्च करते है वहीं ज्योतिष ठहरा हुआ पानी की तरह है- वैज्ञानिक निमिष कपूर
Jun 21, 2020 1:13 PM (IST)
वैज्ञानिक निमिष कपूर के अनुसार ग्रहण को लेकर जो भी अंधविश्वास है उसके पीछे एक तर्क होना चाहिए। इसलिए हमें सूर्य को देख सकते हैं। बाहर जा सकते हैं।
Jun 21, 2020 1:08 PM (IST)
साइटिंस्ट रिंटू नाथ के अनुसार सूर्य ग्रहण को पूरी प्रोटेक्शन के साथ देखना चाहिए। जिससे कि आंखों पर बुरा असर न पड़े।
Jun 21, 2020 1:03 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में दिखा अद्भुत नजारा
भारत के कुरुक्षेत्र की ये सूर्य ग्रहण की सबसे खूबसूरत है। जिसमें पूरा सूर्य ढक चुका है। बस एक गोलाकार आकृति दिख रही है।
Jun 21, 2020 12:37 PM (IST)
अबु धाबी में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
अबु धाबी में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
Jun 21, 2020 12:30 PM (IST)
काठमांडू में कुछ ऐसा दिखा नजारा
काठमांडू में कुछ ऐसा दिखा नजारा
Jun 21, 2020 12:23 PM (IST)
हनुमानगढ़ी के पुजारी मंहत राजू दास के अनुसार ग्रहण के असर को कम करने के लिए भगवान हनुमान के मंत्र का जाप जरूर करें।
Jun 21, 2020 12:21 PM (IST)
ग्रहण के समय राशिनुसार करें इन मंत्रों का जाप
कर्क राशि वाले भगवान नारायण के मंत्र का करें।
सिंह राशि वाले हनुमान जी के मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि वाले माता भुवनेश्वरी के मंत्र का जाप करें।
तुला राशि वाले दुर्गा के मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि वाले भगवान शंकर के मंत्र का जाप करें।
धनु राशि वाले मां गायत्री के मंत्र का जाप करें।
मकर राशि मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि वाले महाकाली के मंत्र का जाप करें।
मीन राशि के जाकर हनुमान मंत्र या मंगल ग्रह के मंत्र का जाप करें।
Jun 21, 2020 12:16 PM (IST)
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार के अनुसार मेष राशि के जातकों को विष्णु के मंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं वृष और मिथुन राशि वालों को मां काली और भैरव का स्मरण करना चाहिए
Jun 21, 2020 12:14 PM (IST)
भारत में कुछ ऐसा दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा
भारत में देहरादून, गांधी नगर, जयपुर, जम्मू और पटना में कुछ ऐसा दिखा नजारा
Jun 21, 2020 12:10 PM (IST)
वास्तुशास्त्री अमरेश मेहता के अनुसार सूर्य ग्रहण के समय में मंत्रोच्चारण करने से हमारे शरीर में सकारात्मक एनर्जी भरती है। इसलिए सूर्य ग्रहण के समय मंत्रों का जाप जरूर करें।
Jun 21, 2020 12:07 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में दिखा कुछ ऐसा नजारा
कुरुक्षेत्र में दिखा कुछ ऐसा नजारा
Jun 21, 2020 11:58 AM (IST)
अबु धाबी, कराची और दुबई में कुछ ऐसा दिखा नजारा
अबु धाबी, कराची और दुबई में कुछ ऐसा दिखा नजारा
Jun 21, 2020 11:45 AM (IST)
धनलाभ करें लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय
वास्तुशास्त्री डॉ अमरेश मेहता के अनुसार वास्तु के अनुसार दक्षिण, पूर्व दिशाओं में हरा, ब्राउन, लाल और ऑरेंज कलर का निकाल दें। इससे आपको धनलाभ मिलेगा।
Jun 21, 2020 11:43 AM (IST)
सूर्य ग्रहण के कारण अगले 40 दिन काफी चेलैजिंग होगे इसलिए हमें थोड़ा ध्यान रखने की जरुरत है- वास्तुशास्त्री डॉ अमरेश मेहता
Jun 21, 2020 11:41 AM (IST)
इन राशियों में मिलेगा धनलाभ
ज्योतिषचार्य डॉ एच एस के अनुसार मेष राशि, मकर राशि, वृश्चिक राशि और कर्क राशि के कुडंली में धन योग बन रहा है।
Jun 21, 2020 11:39 AM (IST)
ग्रहण के कारण भारत की अर्थव्यस्था होगी अच्छी
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार ग्रहण का असर दुनिया का असर हर एक चीज में पड़ेगा। भारत की जन्म पत्रिका के अनुसार थोड़े खर्चे कम करने होगे। विश्व की अर्थव्यस्था साल 2024 तक बहुत ही अच्छी होगी। वहीं भारत की अर्थव्यस्था निश्चित रूप से बहुत अच्छी हो जाएगी।
Jun 21, 2020 11:31 AM (IST)
दुबई में कुछ ऐसा दिखा नजारा
दुबई में कुछ ऐसा दिखा नजारा
Jun 21, 2020 11:28 AM (IST)
अमृतसर, देहरादून में कुछ ऐसा दिखा नजारा
अमृतसर, देहरादून में कुछ ऐसा दिखा नजारा
Jun 21, 2020 11:19 AM (IST)
कोरोना पर कितना पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर
ज्योतिषाचार्य एस एस रावत के अनुसार पिछले सूर्य ग्रहण का असर अब भी है। उस समय शनि के साथ धनु राशि के ऊपर था। वहीं आज पड़ने वाला ग्रहण का असर से कोरोना का प्रभाव खत्म होगा। कोरोना के साथ-साथ इसका असर आर्थिक भी होगा।
Jun 21, 2020 11:12 AM (IST)
आचार्य विक्रमादित्य के अनुसार कोरोना वायरस इस साल ही नहीं बल्कि अगले साल यानी 2021 भी बुरा असर डालेगा।
Jun 21, 2020 11:10 AM (IST)
कोरोना का असर कब होगा कम
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 13 से 23 सितंबर के बीच गुरु केतु के साथ मार्गी होगा इसके बाद गुरु जमीन में जाएगा। जिसके बाद कोरोना का असर कम हो जाएगा।
Jun 21, 2020 11:09 AM (IST)
सूर्य ग्रहण
दिल्ली, कुरुक्षेत्र और गांधी नजर में कुछ ऐसा दिखा नजारा
Jun 21, 2020 10:50 AM (IST)
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार भारत से युद्ध के बाद चीन टुकड़ो-टुकड़ों में बंट जाएगा। यह सभी बातें ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार है।
Jun 21, 2020 10:48 AM (IST)
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार चीनी से भारत का युद्ध के आसार 67 प्रतिशत है। चीन सामने वाला नहीं बल्कि छिपकर युद्ध करेगा। इसमें साइबर हमले होगा। 1 से 23 सितंबर के बीच भारत में साइबर और आर्थिक स्थिति में हमला हो सकता है।
Jun 21, 2020 10:17 AM (IST)
ज्योतिषचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार बुध, शुक्र, शनि, ब्रहस्पति आज एक साथ वक्री हो रहे हैं। जिससे कारण हर राशि पर अधिक असर पड़ेगा।
Jun 21, 2020 10:15 AM (IST)
ज्योतिचार्य पंडित अजय भांबी सूर्य ग्रहण के समय तली हुई चीजे न खाएं। साधारण भोजन करने की कोशिश करें।
Jun 21, 2020 10:13 AM (IST)
कहां पड़ेगा कितने प्रतिशत सूर्य ग्रहण
दिल्ली मे 94 प्रतिशत रहेगा ग्रहण। वहीं पटना में 78 प्रतिशत ग्रहण रहेगा। इसके अलावा गुवाहटी में 80 प्रतिशत रहेगा।
Jun 21, 2020 10:10 AM (IST)
धर्म गुरु आचार्य विक्रमादित्य के अनुसार ग्रहण पर्व काल माना जाता है। यह एक ऐसा समय है जो आपको आंनद और उन्नति की ओर प्रेरित कर सकते हैं। ग्रहण का प्रभाव हर राशियों पर पड़ेगा।
Jun 21, 2020 10:08 AM (IST)
ज्योतिषाचार्य डां एच एस रावत के अनुसार ग्रहण का प्रभाव उत्तर भारत में 99.4 प्रतिशत जा रहा है। वहीं चाइना के लिए यह विनाशकारी साबित हो सकता है।
Jun 21, 2020 10:06 AM (IST)
सूर्य ग्रहण हुआ शुरू, अबु धाबी में इस तरह नजर आया ग्रहण
अबु धाबी
Jun 21, 2020 9:11 AM (IST)
लखनऊ में सभी मंदिर शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। सूर्य ग्रहण सुबह 9.15 से शुरू होकर 3.04 बजे तक रहेगा।
Jun 21, 2020 7:59 AM (IST)
कन्या राशि
यह सूर्यग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध आपके करियर और आपके पिता के करियर की सफलता से संबंध रखता है। लिहाजा इस ग्रहण का प्रभाव आपके खुद के और आपके पिता के करियर के ऊपर रहेगा। आपको अपने करियर के डिसीजन लेने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिये आज के दिन आप सफेद या शरबती रंग की टोपी या पगड़ी सिर पर पहनें।
Jun 21, 2020 7:58 AM (IST)
सिंह राशि
यह सूर्यग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आपकी आमदनी और कामना पूर्ति से है। यानि इस ग्रहण का असर आपकी आमदनी और आपकी इच्छाओं पर होगा। आपको अपनी किसी इच्छा की पूर्ति करने में परेशानी आ सकती है। लिहाजा सूर्यग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 मूली या 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन्हें किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर दान कर दें।
Jun 21, 2020 7:58 AM (IST)
कर्क राशि
यह सूर्यग्रहण आपके बारहवें स्स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख से है, आपके खर्चों से है। लिहाजा आपके शैय्या सुख और आपके खर्चों पर यह ग्रहण लगेगा। आपको शैय्या सुख पाने में मुश्किलें होंगी और आपके खर्चों में बढ़त होगी।इस ग्रहण की अशुभता से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको अपने घर की खिड़की, दरवाज़े खुले रखने चाहिए और घर में उचित मात्रा में रोशनी रखनी चाहिए।
Jun 21, 2020 7:57 AM (IST)
मिथुन राशि
यह सूर्यग्रहण आपके पहले स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में पहला स्थान स्वयं का स्थान होता है, शरीर का स्थान होता है। अतः यह ग्रहण स्वयं आप पर और आपके शरीर पर लगेगा। आज के दिन आपके अन्दर ऊर्जा की कमी रहेगी। लिहाजा इस ग्रहण की अशुभ स्थिति से बचने के लिये आज के दिन आपको सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए।
Jun 21, 2020 7:56 AM (IST)
वृष राशि
यह सूर्यग्रहण आपके दूसरे स्थान पर लगेगा। जन्मपत्रिका में दूसरा स्थान धन से संबंध रखता है। यानि आपकी आर्थिक स्थिति पर यह ग्रहण लगेगा। आपको आर्थिक रूप से कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है। लिहाजा इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आज के दिन आपको नारियल या बादाम किसी धर्मस्थल पर दान करना चाहिए।
Jun 21, 2020 7:56 AM (IST)
मेष राशि
यह सूर्यग्रहण आपके तीसरे स्थान पर लगेगा| जन्मपत्रिका में तीसरा स्थान भाई-बहनों से संबंध रखता है। लिहाजा भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते पर यह ग्रहण लगेगा। भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में थोड़ी खटास आ सकती है। लिहाजा इस ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग देना चाहिए।
Jun 21, 2020 7:54 AM (IST)
इस तरह होगा सूर्य ग्रहण
पृथ्वी का 70 प्रतिशत से अधिक भाग जलीय क्षेत्र है जबकि ग्रहण का 80 प्रतिशत भाग भूभाग को स्पर्श करता है। ग्रहण पक्ष का केवल 5 प्रतिशत भाग प्रशान्त महासागर में अन्त में समाप्त होता है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार चन्द्रमा की छाया प्रथम भूमध्य रेखा पर रिपब्लिक कांगो और डेमाकेटिक रिपब्लिक कांगो के उत्तर के कुछ अंशों के पास पड़ती है। उत्तर की ओर कुछ मुडकर यह लाल सागर दक्षिण सूडान होते हुये नील नदी पार करती है।
दक्षिण सूडान की पूर्वी सीमा के बाद ग्रहण पथ यूरोपिया होते झरिट्रिया पहुंचता है। यमन के कुछ भाग को छूते हुए यह अरब प्रायद्वीप में प्रवेश करता है। ओमान की खाड़ी और अरब सागर होते हुए यह पाकिस्तान के ग्वादर वलूचिस्तान में प्रवेश करता है। तीन सौ किलोमीटर उत्तर पूर्व की ओर चलता ग्रहण पथ सिन्धु नदी पहुंचता है।
यह भारत के रेगिस्तान के उपर से होता हुआ देरादून के बाद जोशीमठ पहुचता है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों को पार करता हुआ हिमालय के कुमायूं के पर्वक शिखरों, हरडोल से होता हुआ चीन की सीमा में प्रवेशकर तिब्बत पहुंचता है। तिब्बत की पूर्वी सीमा के बाद ग्रहण पथ चीन के सिचुआन प्राप्त में प्रवेश करता है। बाद में यह ताइवान सागर और तटीय चीन में प्रवेश करता है। यह गुआम क्षेत्र पार करने के पहले समाप्त हो जाता है।
यह कंकणाकृति रूप में मध्य अफ्रीका, दक्षिण एशिया चीन और प्रशान्त महासागर में दृश्य है खण्ड रूप में अफ्रीका, दक्षिण पूर्वी यूरोप, एशिया में दृश्य है।
Jun 21, 2020 7:53 AM (IST)
सूर्य ग्रहण का समय
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार ग्रहण स्पर्श काल सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा, कंकणाकृति ग्रहण 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा। इस ग्रहण का मध्य काल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। कंकणाकृति ग्रहण दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो जायेगा और इस ग्रहण का मोक्ष काल दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर होगा।