बिछुआ थाना प्रभारी को स्टाफ कर्मियों ने दी विदाईᅠ
बिछुआ। बिछुआ पुलिस थाना में नगर निरीक्षक के पद पर पदस्थ प्रीतम सिंह तिलगाम को उनके स्थानांतरण होने पर जनप्रतिनिधियों एवं स्टाफ कर्मियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। भावभीनी विदाई कार्यक्रम में टीआई प्रीतम सिंह तिलगाम के द्वारा थाना क्षेत्र का अनुभव स्टाफ कर्मियों व जनप्रतिनिधियों से साझा किया गया। तो वहीं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी उनके पदस्थापना के दौरान के कार्यों की सराहना की। विदाई के मौके पर नवागत थाना प्रभारी राजेश पटेल, नायब तहसीलदार प्रजीत बंसोड़,बीएमओ डॉ निलेश सिडाम, जनप्रतिनिधियों में पृथ्वीराज सिंह ठाकुर, प्रियवर सिंह ठाकुर, विजेन्द्र सिंह दिक्षित, लक्ष्मीकांत नागरे, शिवराम चौरसिया, एकता प्रेस क्लब अध्यक्ष असलम खान, सचिव उमेश साहू, सुनील साहू, मनोज साहू तथा पुलिस विभाग के जीआर चंद्रवंशी, गुणवंत पवार, सुरेश भलावी, संजू भालेकर, सुरेश उइके, विनोद बोपचे, नीरज बद्येल,उत्तम कवरेती, मीनल तिवारी, चंद्रशेखर सोनी, प्रियंका डेहरिया,नृत्पकिशोर मालवीय, सुनील मानमोड़े सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी, ईष्ट मित्र मौजूद थे। विदाई के दौरान स्टाफ कर्मियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा श्री तिलगाम का साल-श्रीफल के माध्यम से सम्मान करते हुए नम्र आंखो से भावभीनी विदाई दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया किल कोरोना अभियान
फोटो 18
विधायक ने किया शुभारंभ, रोज सौ घरों में होगी जांच
परासिया। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से किल कोरोना अभियान की शुरुआत की। रोजाना सौ घरों में जाकर जांच की जाएगी। विधायक सोहन बाल्मिक ने इसका शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत परासिया वार्ड क्रमांक 19 से हुई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजनों को कोविड.19 के संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ना, आमजनों को कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करना, संभावित रोगी की समय पर पहचान कर तत्काल अस्पताल भेजना है, जिससे आगे के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इससे कोरोना से मृत्यु की घटना में कमी लाई जा सकती है। अभियान हेतु पॉंच सदस्यों का दल गठिन किया गया। जिसमें एएनएम, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एम.पी.डब्ल्यू., महिला पर्यवेक्षक एम.पी.एस., महिला पर्यवेक्षक एचआईव्ही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता होगी।
दल रोज सौ घरों का भ्रमण करेगा। भ्रमण के दौरान घर घर जाकर बुखार, सर्दी, खांसी के मरीजों की खोज की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व परासिया ओपी सनोडिया, तहसीलदार परासिया वीर सिंह धुर्वे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी परासिया दुर्गेश सिंग ठाकुर, पूर्व पार्षद नफीस खान, एएनएम, सुपरवाईजर, आशा कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद था।
ब्रह्मचारी राजेश चैतन्य के जन्मदिन पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान
फोटो 19
भोजन शाला, पैथालाजी लैब स्थापना का लिया संकल्प
परासिया। आचार्य विद्यासागर के परम शिष्य ब्रह्मचारी राजेश चैतन्य का जन्मदिन चैतन्य फाउंडेशन में मनाया गया। विधायक सोहन बाल्मिक, एसडीएम ओमप्रकाश सनोडिया, तहसीलदार वीर सिंह धुर्वे, एसडीओपी अनिल शुक्ला, नायब तहसीलदार साधना सिंह, हरशिचंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में लॉकडाउन के दौरान समाज हित में काम करने वाले योद्धाओं का सम्मान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों, नगरीय निकाय, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, स्वयं सेवी संगठनों, पत्रकारों, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान इस अवसर पर किया गया। सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर, आरके शर्मा, नितिन बिजवे, श्रीकांत गुप्ता, चांदामेटा टीआई बलवंत सिंह कौरव, उमरेठ टीआई अजय वाघमारे, बडकुही चौकी प्रभारी अभिषेक पयासी, डॉ. योगेश डहेरिया डॉ. शालिनी शर्मा उपस्थित रहे। राजेश चैतन्य को भी तिलक लगाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। गौरतलब है कि राजेष चैतन्य की प्रेरणा से चैतन्य फाउंडेषन ने लाक डाउन के दौरान 32 दिनों तक पचास हजार लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए थे। ब्रम्हचारिणी उषा दीदी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
नौ सामाजिक संगठनों को किया सम्मानित
कोरोना लाक डाउन के दौरान विभिन्ना क्षेत्रों में काम कर रहे नौ संगठनों को सम्मानित किया गया। रोजना रोटियां बनाने वाली महिलाएं, पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। परासिया के जागते रहो ग्रुप के रिंकु चौरसिया, युवा शक्ति मंडल, युवा काली मंडल, पंचमुखी, हनुमान मंदिर, सनातन धर्म समिति, अंजुमन कमेटी, जागते रहो ग्रुप, शनि मंदिर समिति, अपना परासिया ग्रुप, जैन युवा मंडल, त्रिशला महिला मंडल, प्रगति बालिका मंडल, आरएसएस, एसबीआई और पीएनबी बैंक को सम्मानित किया गया। डाक्टर्स डे पर डॉ शालिनी शर्मा, डॉ योगेश विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।
धर्मार्थ पैथाजाली लैब खोलेंगे
अपने जन्मदिन पर राजेश चैतन्य ने धर्मार्थ पैथालाजी लैब खोलने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पैथालाजी लैब में महंगी देरों पर जांच होती है। यहां लागत मूल्य पर पैथालाजी लैब संचालित करने की उनकी इच्छा है। इसके साथ ही पांच रुपए प्रतिदिन पर भोजन शाला खोलना भी वे चाहते हैं।
कुंडालीकला संकुल में सेवानिवृति पर दी विदाई
परासिया। कुंडालीकला संकुल के सेवानिवृत हुए शिक्षकों को विदाई दी गई। स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में साथ बिताये पलों को याद करते समय माहौल भावुक हो गया। दो शिक्षक और एक लेखापाल संकुल से सेवानिवृत हुए हैं।
शिक्षक पंजाबराव दौड़के, कमला अहके, लेखापाल रूपचंद मर्सकोले को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई। संकुल प्राचार्य गिरीश शर्मा, जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी शरद राय ने सेवाकाल के अनुभवों को छात्रहित में देने की अपील की।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे