नाग देखते ही नमन करने लगी महिला तो सांप ने डस लिया
छिंदवाड़ा: अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पटनिया निवासी एक महिला घर में बोरी निकाल रही थी कि तभी अचानक ही बोरी निकालते समय सांप बोरी के पीछे से बाहर आ गया। बोरी के पीछे से सांप के बाहर आते ही महिला को दिखाई दिया तो उसने हाथ जोड़कर सांप को नमन किया, लेकिन तभी सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद जब महिला जोर से चिल्लाई तो परिजन दौड़े और तत्काल ही महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया।
पुलिस के अनुसार अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पटनिया निवासी बतासिया बाई पति गनाराम महलवंशी के परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से घर में रखी बोरी को बाहर निकाल रही थी। बोरी को बाहर निकालते ही बोरी के पीछे छिपा सांप ने भी बाहर गया। जैसे ही महिला ने सांप को देखी तो उसके सामने हाथ जोड़कर उसे नमन करने लगी। इस बीच सांप ने महिला को पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला ने जोर से चिल्लाई तो परिजन महिला के पास पहुंचे और तत्काल ही महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया।