Top Story

Recipe: कोरोना से बचने के लिए रोजाना पिएं एक गिलास पंचामृत, इम्यूनिटी करेगा बूस्ट, बनाने का ये है तरीका

Panchamrit - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JAYU.CULI_NARYART Panchamrit – पंचामृत

कोरोना काल में खानपान में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। ऐसा करके आप अपने शरीर को न केवल कोरोना बल्कि कई और बीमारियों की चपेट में आने से बचा पाएंगे। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है पंचामृत। पंचामृत जिन पांच चीजों के मिश्रण से बनता है वो सभी पांच चीजें आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर देंगी। जानिए पंचामृत बनाने का तरीका…

पंचामृ़त बनाने के लिए जरूरी चीजें

दूध
दही
शहद 
तुलसी
पांच तरह के मेवा (मखाने, काजू, छुआरे, किशमिश और चिरौंजी)

बनाने की विधि- यहां पर हम एक लीटर दूध का पंचामृत बना रहे हैं। एक लीटर कच्चे दूध को लीजिए। अब इसमें आधा किलो दही डालिए। इन दोनों को अच्छे ले मिला लीजिए। अब इसमें शहद और पांच तरह के मेवा जैसे- मखाने, काजू, छुआरे, किशमिश और चिरौंजी को मिला लें। तुलसी को भी मिला लें तो अच्छा रहेगा, ये भी इम्यूनिटी बूस्ट करने में कारगर है। ये सारी चीजें मिलाने के बाद अब इसे थोड़ा ठंडा होने रख दें। रोजाना इसका एक गिलास सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

कोरोना से जंग : Full Coverage

India TV पर देश-विदेश की ताजा Hindi News और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अप-टू-डेट। Live TV देखने के लिए यहां क्लिक करें। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन