Top Story

21 घंटे बाद सिल्लेवानी घाटी पर लगा जाम खुला तो गहरानाला ने रोका रास्ता

Publish Date: | Mon, 24 Aug 2020 04:04 AM (IST)

– गहरानाला उफान पर होने से छिंदवाड़ा सौंसर मार्ग रहा बंद

फोटो- 7

गहरानाला पुलिया उफान पर होने पर लगा जाम।

छिंदवाड़ा (नवदुनिया प्रतिनिधि)। नागपुर मार्ग पर सिल्लेवानी घाटी पर 21 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। यहां शनिवार की सुबह एक के बाद एक तीन ट्रक भिड़ गए जिससे मार्ग जाम हो गया। आलू से भरा ट्रक अन्य ट्रक पर पलट गया था तथा एक अन्य ट्रक और आकर टकरा गया था। उमरानाला पुलिस को इस जाम को हटाने में 21 घंटे का समय लगा। वहीं सिल्लेवानी के आगे गहरानाला पुलिया भी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। रविवार को गहरानाला उफान पर आने के कारण कई घंटों तक मार्ग बंद रहा। वर्तमान समय में नागपुर मार्ग में यात्रा करने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिवनी से कुरई होते हुए नागपुर जाने वाला मार्ग वर्तमान में सड़क निर्माण के चलते कुछ महीनों के लिए बंदकिया गया है जिसके कारण नागपुर जाने वाले वाहन छिंदवाड़ा होते हुए नागपुर जा रहे हैं ऐसे में सिल्लेवानी घाटी तथा गहरानाला मुसीबत बने हुए हैं। सिल्लेवानी घाटी तथा गहरानाला के बंद होने से सैकड़ों वाहन कई घंटों तक खड़े रहे। शनिवार की रात को सिल्लेवानी घाटी पर पूर्णतः यातायात सुचारू हो पाया तो आगे चलकर गहरानाला रविवार की सुबह उफान पर आने के कारण यातायात प्रभावित रहा। नागपुर मार्ग पर सिल्लेवानी घाटी पर बड़े लंबे वाहन अक्सर फंस जाते हैं। वर्तमान में मार्ग डाइवर्ट होने के कारण बड़े वाहन ज्यादा आ रहे हैं। उमरानाला चौकी प्रभारी एसआई विक्रम सिंह बघेल ने बताया कि हादसे के बाद जो जाम लगा था वाहनों को मशीनों से हटाया गया। जिसके बाद शाम तक छोटे वाहनों के निकलने के लिए रास्ता बन गया था रात में दो बजे तक यातायात पूर्ण रूप से शुुरू हो पाया।

सड़क की मरम्मत में देरीः

सिल्लेवानी घाटी पर कई स्थानों पर सुधार किए जाने हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने एनएचएआई को निर्देशित किए हैं, लेकिन फिर भी कार्य में लेटलतीफी हो रही है। गहरानाला पर बनने वाले पुल को लेकर भी एनएचएआई की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जो कार्य व इंतजाम बारिश के पहले करने थे वह नहीं किए गए जिसके कारण लोग बारिश के समय परेशान हो रहे है। आए दिन गहरानाला उफान पर आ जाता है जिसमें एंबुलेंस भी फंस जाती है।शनिवार की सुबह पांच बजे हुए हादसे के बाद लगा जाम शनिवार की रात 2 बजे खुला जिसके कारण मार्ग के दोनों तरफ कई किमी का वाहन खड़े रहे। पुलिस ने वाहनों को पहले ही रोक दिया था। गौरतलब है कि सिल्लेवानी घाटी पर किसी हादसे के बाद जाम की स्थिति हमेशा बनती है जिसे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Source